{"_id":"ac15d6b75b4aca9fd3fda40ba5b0c328","slug":"salman-khan-hit-and-run-case-next-hearing-on-september-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट सुनवाई से फिर बच गए सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोर्ट सुनवाई से फिर बच गए सलमान खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान हिट एंड रन केस में कोर्ट की सुनवाई से फिर बच गए हैं। इस केस की सुनवाई 5 सितंबर तक टाल दी गई है। हालांकि सलमान खान को कोर्ट में मौजूद न रहने की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
सलमान खान 19 अगस्त को थोड़ी राहत की सांस ले रहे होंगे। न्यायालय ने हिट एंड रन केस की सुनवाई अदालत ने 5 सितंबर तक टाल दी है। हालांकि सलमान खान आज अदालत में पेश नहीं हुए थे क्योंकि पिछली सुनवाई में उन्हें अदालत ने पेश न होने की छूट मिल गई थी।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई में तय हो गया था कि सलमान खान पर गैर इरादतन हत्या का मामला चलेगा। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 अगस्त की डेट दी गई थी।
सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने बांद्रा के फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ी दी थी। पहले सलमान पर लापरवाही से कार चलाने का मामला चल रहा था, लेकिन बाद में निचली अदालत ने उन पर गैर-इरादतन हत्या का मामला चलाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
यदि सलमान खान इस आरोप में दोषी पाए जाते हैं तो उनको 10 साल की सजा हो सकती है। इस केस के अलावा सलमान खान पर इन दिनों जोधपुर की अदालत में चिंकारा केस भी चल रहा है।