फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan hit and run case based mobile game selmon bhoi temporarily blocked by mumbai court

Selmon Bhoi: हिट एंड रन मामले पर आधारित गेम पर सिविल कोर्ट ने लगाया बैन, सलमान खान ने ठोका था केस

Wed, 08 Sep 2021 09:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 08 Sep 2021 09:53 AM IST
सार

  • सलमान खान के हक में कोर्ट ने दिया फैसला
  • हिट एंड रन केस पर आधारित गम सेलमोन भोई पर लगा बैन
  • सलमान ने ठोका था मुकदमा

विज्ञापन
Salman khan hit and run case based mobile game selmon bhoi temporarily blocked by mumbai court
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी में बहुत सी ऐसी घटनाएं हुईं हैं जो लोगों के जेहन में अभी भी ताजा हैं। इसमें हिट एंड रन केस भी शामिल है जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब हाल ही में इस मामले पर एक ऑनलाइन मोबाइल गेम लॉन्च हुआ जिसका नाम है सेलमोन भोई'। इस गेम के खिलाफ सलमान खान मुंबई के सिविल कोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने इस पर मुकदमा ठोका था। इसके बाद कोर्ट ने सलमान को राहत देते हुए इस खेल पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन


कोर्ट ने लगाया गेम पर बैन

बता दें कि ये गेम सलमान के हिट एंड रन वाले मामले के आधार पर तय किया गया है। सलमान के नाम पर अक्सर मीम्स भी बनते हैं जिसमें उन्हें सेलमोन भोई भी कहा जाता है ऐसे में इस खेल को बनाने वाले ने भी इसी नाम पर गेम का नाम रख दिया। इसके बाद अभिनेता ने इस गेम के खिलाफ मुकदमा ठोका। उनका आरोप है कि इस गेम के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अभिनेता के वकील की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस गेम पर पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन

Salman khan hit and run case based mobile game selmon bhoi temporarily blocked by mumbai court
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सिविल कोर्ट के जज के.एम जैसवाल ने गेम की कंपनी पैरोडी स्टूडियोज को गेम को लॉन्च-रीलॉन्च और सलमान खान से जुड़े किसी भी तरह के कंटेंट तैयार करने पर रोक लगा दी है। जज ने कंपनी को कड़े शब्दों में कहा है कि सलमान को लेकर किसी तरह का कोई बयान ना दे और ना ही गेम को प्ले-स्टोर या किसी अन्य एप स्टोर पर प्लेयर्स के लिए उपलब्ध कराए। इस मामले में अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।

Salman khan hit and run case based mobile game selmon bhoi temporarily blocked by mumbai court
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट ने कहा कि गेम देखकर लग रहा है कि ये वादी (सलमान खान) की पहचान से मिलती है और उनसे जुड़े हिट एंड रन मामले से संबंधित है। कोर्ट ने कहा कि अभिनेता ने कभी इस गेम को सहमति नहीं दी थी ऐसे में मेकर्स ने उनकी निजता के अधिकार का हनन किया है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed