{"_id":"6a3e7afd80b09d650a00b0ee","slug":"salman-khan-help-pulkit-samrat-in-begining-time-says-a-advice-changed-his-outlook-on-stardom-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली फिल्म को लेकर चिंता में थे पुलकित सम्राट, सलमान खान की एक बात ने दी राहत; करियर को लेकर मिली बेहतर समझ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली फिल्म को लेकर चिंता में थे पुलकित सम्राट, सलमान खान की एक बात ने दी राहत; करियर को लेकर मिली बेहतर समझ
Fri, 26 Jun 2026 06:44 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:44 PM IST
सार
Pulkit Samrat: पुलकित सम्राट ने उस वक्त का किस्सा साझा किया है जब वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा परेशान थे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सलमान खान ने उन्हें क्या सलाह दी थी।
विज्ञापन
सलमान खान, पुलकित सम्राट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड में कई कलाकारों के लिए गॉड फादर हैं। उन्होंने कई कलाकारों का शुरुआत में इंडस्ट्री में साथ दिया है। हाल ही में पुलकित सम्राट ने बताया कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें शुरुआत में सलमान खान जैसे कलाकार से सलाह मिली।
विज्ञापन
पुलकित को अच्छी लगी सलमान खान की बात
'वैरायटी इंडिया' के साथ बातचीत में पुलकित सम्राट ने बताया कि कैसे उनकी पहली फिल्म 'बिट्टू बॉस' के रिलीज होने से पहले सुपरस्टार की बातों ने उन्हें घबराहट से उबरने में मदद की। उनकी बातों ने सफलता और असफलता से निपटने का एक बहुत जरूरी सबक सिखाया।

सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की सलाह ने किया काम
साल 2012 में 'बिट्टू बॉस' के रिलीज होने से पहले के दिनों को याद करते हुए पुलकित ने कहा 'मैं बहुत ज्यादा घबराया हुआ था, सोच रहा था कि दर्शक फिल्म और मेरी एक्टिंग को कैसे लेंगे। सलमान भाई ने बस मेरी तरफ देखा और कहा 'पुलकित, मैं सलमान खान हूं। यहां तक कि मुझे भी अपने अगले शुक्रवार (अगली फिल्म की रिलीज) की कोई गारंटी नहीं होती। तो, तुम खुद को क्या समझते हो? इसके बारे में तनाव में रहकर तुम क्या हासिल कर लोगे?'

पुलकित सम्राट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@pulkitsamrat
पुलकित को मिला सबक
एक्टर ने कहा कि उन कुछ शब्दों ने तुरंत फिल्म इंडस्ट्री की अनिश्चितता को देखने का उनका नजरिया बदल दिया। उन्होंने कहा 'इससे मुझे एहसास हुआ कि अगर सलमान खान जैसे बड़े कद के इंसान के पास भी अपनी अगली फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता की कोई गारंटी नहीं है, तो मेरे पास उस तनाव को पालने का कोई कारण नहीं है।'

पुलकित सम्राट का वर्क फ्रंट
पुलकित सम्राट हाल ही में नेटफ्लिक्स की 'ग्लोरी' में नजर आए, जिससे उन्हें दर्शकों से तारीफ मिली। उन्होंने होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' में भी भूमिका निभाई है।