{"_id":"59a158984f1c1b586f8b4681","slug":"salman-khan-heads-back-to-abu-dhabi-for-tiger-zinda-hai-after-celebrating-ganesh-chaturthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बप्पा के दर्शन के बाद सलमान फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए अबू धाबी रवाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बप्पा के दर्शन के बाद सलमान फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए अबू धाबी रवाना
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sat, 26 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 सालों से हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा को धूमधाम से घर पर बुलाने वाले सलमान खान ने इस बार बहन अर्पिता के घर गणपति के दर्शन किए। बता दें कि इस साल भांजे आहिल की ये पहली गणेश चर्तुथी थी। पूरा परिवार इस दिन को बड़े धूमधाम से अर्पिता खान के घर मनाना चाहता था।
पढ़ें- ईशा देओल की गोद भराई पर पंडित ने की ऐसी हरकत, भड़क गईं जया बच्चन
गणपति दर्शन करने के दो दिन बाद ही सलमान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए आबू धाबी रवाना हो गए। बता दें ये फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शकों को ढ़ेर सारे एक्शन सीन्स के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
फिल्म को मोरक्को, दुबई, ऑस्ट्रिया और मुंबई में शूट किया गया है। खबरों की मानें तो अबू धाबी में फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होगा।
सलमान खान की 'एक था टाइगर' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था जबकि इस बार कमान 'सुल्तान' फेम डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने संभाली है। इस फिल्म को क्रिसमस के आस-पास 22 दिसंबर, 2017 को रिलीज किया जाएगा।