फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan has strict rule for women wearing low necklines on his film sets

Salman Khan: 'अच्छी लड़कियों की तरह पूरे कपड़े पहनकर सेट पर आएं', सलमान खान ने बनाया ये सख्त नियम!

Thu, 13 Apr 2023 12:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 13 Apr 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan has strict rule for women wearing low necklines on his film sets
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 21 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक्टिंग में कदम रखने जा रही हैं। पलक ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। पलक तिवारी ने शेयर किया कि सलमान खान ने फिल्म अंतिम के सेट पर लड़कियों के लिए डीप नेकलाइन पहनने पर सख्त नियम बनाए थे।

विज्ञापन

पलक तिवारी इससे पहले भी सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (2021) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। पलक को सलमान के साथ काम करने के पहले अनुभव को याद करते हुए कहा, सलमान का एक नियम था कि फिल्म के सेट पर महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan has strict rule for women wearing low necklines on his film sets
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

पलक ने साझा किया कि सलमान खान के सेट पर लड़कियों के लिए एक ड्रेस कोड है। उन्होंने नियम बनाया कि फिल्म के सेट पर किसी भी लड़की की नेकलाइन लो नहीं होनी चाहिए। सभी लड़कियां अच्छी लड़कियों की तरह पूरे कपड़े पहनकर आनी चाहिए। वहीं जब पलक से पूछा गया कि सलमान ने ये नियम क्यों बनाया तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह ट्रडिशनलिस्ट हैं। सलमान खान चाहते हैं कि लड़कियां सुरक्षित रहनी चाहिए, अगर आसपास पुरुष हो और यह उनका पर्सनल स्पेस न हो।

विज्ञापन

किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर आ चुका है। दर्शकों के बीच फिल्म चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आया। फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल जैसे कईं बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। बता दें कि पलक को हार्डी संधू के बिजली बिजली म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, जो 2021 में रिलीज हुआ था।

यह भी पढ़ें: वसीम अकरम ने 26/11 वाले बयान पर जावेद अख्तर को लिया आडे़ हाथ? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed