फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Wasim Akram slams Javed Akhtar on 26 11 statement Former cricketer statement created ruckus

Wasim Akram: वसीम अकरम ने 26/11 वाले बयान पर जावेद अख्तर को लिया आडे़ हाथ? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Thu, 13 Apr 2023 12:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 13 Apr 2023 12:02 PM IST
सार

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने जावेद अख्तर के 26/11 वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उनका बयान सोशल मीडिया जगत में तहलका मचा रहा है। 
 

विज्ञापन
Did Wasim Akram slams Javed Akhtar on 26 11 statement Former cricketer statement created ruckus
वसीम अकरम-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेटरन लेखक और गीतकार जावेद अख्तर बीते दिनों पाकिस्तान में की गई अपनी टिप्पणी के लिए हेडलाइंस का हिस्सा बने। एक इवेंट के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी को लेकर पड़ोसी देश को जमकर लताड़ लगाई। जावेद ने इस बिंदु को प्रकाश में लाया कि कैसे पाकिस्तान ने हमेशा से अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद का समर्थन किया है, और मुंबई में हुए 26/11 के हमलों का भी जिक्र किया। वहीं, अब जावेद के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

जावेद अख्तर का पाकिस्तान पर बयान

दरअसल, जावेद अख्तर इसी साल के फरवरी महीने में पाकिस्तान के एक समारोह का हिस्सा बने थे। वहां, वेटरन लेखक ने पड़ोसी देशों के बीच संबंध में सुधार लाने और इसके महत्व को लेकर बात की। जावेद से कहा गया कि भारतीय सोचते हैं कि सभी पाकिस्तानी आतंकवादी हैं। इसके जवाब में जावेद ने कहा कि उन्हें नाराज नहीं होना चाहिए क्योंकि 26/11 की भयावह घटना के हमलावर अभी भी अपने देश में खुलेआम घूम रहे हैं।

विज्ञापन


Carry On Jatta 3 Teaser: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म का टीजर जारी, मिलेगी म्यूजिक-डांस और कॉमेडी की जबरदस्त डोज

विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम अकरम का जावेद पर पलटवार

वहीं, बीते दिन पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी पहली फिल्म 'मनी बैक गारंटी' को लेकर एक मीडिया संस्थान से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के बारे में की गई जावेद अख्तर की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा, 'मैं राजनीतिक विषयों पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि मैं यहां अपनी फिल्म का प्रचार करने आया हूं। अगर मुझे किसी दूसरे देश में आमंत्रित किया जाता तो मुझे इसके बारे में कहने के लिए सकारात्मक बातें होतीं।'


Shahid Kapoor: 'ब्लडी डैडी' के एक्शन में काम आई शाहिद कपूर की डांसिंग स्किल, साझा किया एक्टिंग एक्सपीरियंस

अपने बयान पर कायम जावेद अख्तर 

वसीम अकरम के इस बयान को ऐसे लिया जा रहा है कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया ना देने की बात कहते हुए भी जावेद अख्तर की क्लास लगा दी है। इसी बीच अपनी खुद की टिप्पणी पर बात करते हुए जावेद ने वापस से कहा है, 'पाकिस्तानी ताली बजा रहे थे। वे मुझसे सहमत थे। ऐसे बहुत से लोग हैं जो भारत की प्रशंसा करते हैं और हमारे साथ संबंध बनाना चाहते हैं। हम देशों को एक अखंड के रूप में सोचते हैं। यह मामला नहीं है। हम उन लाखों लोगों से कैसे जुड़ सकते हैं जो भारत से जुड़ना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed