{"_id":"5bbafaf5867a55688021b301","slug":"salman-khan-girlfriend-lulia-vanture-start-shooting-after-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली के बाद सलमान के साथ शूटिंग करेंगी यूलिया वंतूर, यूपी में होंगी लोकेशंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीवाली के बाद सलमान के साथ शूटिंग करेंगी यूलिया वंतूर, यूपी में होंगी लोकेशंस
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
salman lulia vantur
सलमान खान से नजदीकियों के कारण चर्चा में रहीं रूमानियाई मॉडल-अभिनेत्री यूलिया वंतूर का बॉलीवुड एक्टिंग में करिअर नवंबर में दीवाली के बाद शुरू होने जा रहा है। जिमी शेरगिल के साथ लूलिया की फिल्म राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला की शूटिंग की तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
फिल्म में गोरी यूलिया कृष्ण भक्त की भूमिका में हैं और जिमी सीधे-सरल कस्बाई युवा के रूप में नजर आएंगे। जिसमें यूलिया जीवन का प्यार पाती हैं। कृष्ण सोनी फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसकी शूटिंग मथुरा-वृंदावन, आगरा और दिल्ली समेत उत्तर भारत की कुछ जगहों पर होगी।
विज्ञापन
यूलिया पश्चिमी देशों से आई टूरिस्ट के रूप में भारत भ्रमण करती दिखेंगी, जो अंतत: कृष्ण भक्ति में रंग जाती हैं। सोनी के अनुसार उन्होंने यूलिया को इसलिए लिया क्योंकि वह ऐसे चेहरा चाहते थे, जो न केवल विदेशी हो बल्कि उसकी ऑनस्क्रीन इमेज न हो।
विज्ञापन