{"_id":"bdc35126-d28c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-gets-ready-to-kick","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्लू मेहरबान, तो साजिद पहलवान!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सल्लू मेहरबान, तो साजिद पहलवान!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
साजिद नाडियाडवाला को उम्मीद नहीं थी कि सलमान खान उन पर इस कदर मेहरबान हो सकते हैं।
विज्ञापन
बात यह है कि सल्लू ने साजिद की फिल्म 'किक' की शूटिंग की तारीखें अक्टूबर और नवंबर महीने की दे रखी थीं, लेकिन हाल ही में सलमान ने उन्हें यह कह कर चौंका दिया कि वे जुलाई में 'किक' की शूटिंग की तैयारी कर लें।
पहले तो साजिद को सलमान की बात पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन जब सल्लू ने अपनी तारीखों का उन्हें पूरा हिसाब किताब बताया, तो उन्हें यकीन हो गया।
कई वर्षों से वे आस लगाए बैठे हैं कि सलमान उनकी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करें। बता दें कि सलमान ने अपने भाई सोहेल खान की फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग तेजी से पूरी की है।
विज्ञापन
उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग जुलाई तक पूरी हो जाएगी और तब वे फौरन 'किक' की शूटिंग शुरू कर देंगे।
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला 'किक' के जरिए निर्देशन के मैदान में उतर रहे हैं। दर्जनभर फिल्में प्रोड्यूस कर चुके साजिद के लिए यह एक अग्निपरीक्षा की तरह है।
विज्ञापन
लेकिन वे पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन और एलए में करने की सोची है।
इस बीच साजिद की लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन से भी मुलाकात हुई है, इसलिए उन्हें भरोसा है कि लंदन की शूंटिग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सलमान के अलावा 'किक' में रणदीप हूडा को भी एक अहम किरदार के लिए साइन कर लिया गया है।