फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan father salim denies taking Padma Shri

सलमान के पिता ने पद्मश्री लेने से किया इनकार

Tue, 27 Jan 2015 10:24 AM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan father salim denies taking Padma Shri

बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम ख़ान ने पद्मश्री सम्मान लेने से इंकार कर दिया है। एक ख़ास बातचीत में सलीम खान ने बताया, "हां, मैंने पद्मश्री लेने से इंकार कर दिया है।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं पद्मश्री के ख़िलाफ़ नहीं हूँ। उन्होंने इतनी देरी से तय किया, मुझे पद्मश्री देना। अब उन्हें मुझे कुछ देना चाहिए। जो मेरे लेवल का हो। पद्मश्री तो मुझसे जूनियर पचासों को मिल चुका है। क्या 79 उम्र मुझे ये मिलना उचित है?"
विज्ञापन


सलीम खान ने कहा, पद्मभूषण मेरे लेवल का

Salman Khan father salim denies taking Padma Shri

सलीम ख़ान बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म लेखकों में से एक हैं। उन्होंने जावेद अख़्तर के साथ मिलकर दीवार, शोले, ज़ंजीर और त्रिशूल जैसी कामयाब फिल्मों की कहानी लिखी है।

सलीम ख़ान अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहते है, "सरकार की कार्य प्रणाली कुछ तो ग़लत है। मैं कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहता पर पद्मभूषण मेरे लेवल का है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed