फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Fan Mohammad Yusuf Has Vowed He Will Not Marry Until He Meets Tiger 3 Actor

Salman Khan: सलमान खान की वजह से अटकी हुई है उनके एक फैन की शादी? जानिए पूरा किस्सा

Mon, 09 Jan 2023 09:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Jan 2023 09:30 AM IST
सार

प्रशंसक पर सलमान खान से मिलने का ऐसा जुनून सवार है कि उसने एक्टर से मुलाकात के बाद ही शादी करने की जिद ठान ली है।

विज्ञापन
Salman Khan Fan Mohammad Yusuf Has Vowed He Will Not Marry Until He Meets Tiger 3 Actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी सितारे अपने अभिनय और लुक्स के चलते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फैंस भी किस हद तक गुजरकर स्टार्स के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं, इसके उदाहरण समय-समय पर सामने आते रहते हैं। कोई अपने चहेते सितारे की एक झलक के लिए मीलों का सफर तय करके आता है तो कोई अपने पसंदीदा सितारे को भगवान की तरह पूजता नजर आता है। अब एक फैन इस जिद पर अड़ गया है कि जब तक वह अपने पसंदीदा सितारे से मुलाकात नहीं, कर लेता वह घर नहीं बसाएगा। फैन का पसंदीदा सितारा कोई और नहीं, बल्कि सबके चहेते भाईजान सलमान खान हैं। इतना ही नहीं, इस फैन ने सलमान के नाम का टैटू भी बनवाया है। कौन है यह इतना जुनूनी फैन? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


सलमान खान का यह प्रशंसक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है। नाम है मोहम्मद यूसुफ। मोहम्मद यूसुफ ने अब तक सिर्फ इसलिए शादी नहीं की है, क्योंकि उसे सलमान खान से मिलना है। उसका कहना है कि वह तब तक शादी नहीं करेगा, जब तक सलमान खान से नहीं मिल लेता। फैन सल्लू के लिए रोजाना डायरी लिखता है। सलमान के लिए इस फैन की दीवानगी का आलम ये है कि वो एक्टर की कई फिल्मों को 100 से ज्यादा बार देख चुका है। इस फैन को थिएटर से भी अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन

Bollywood Stars: फिल्म के सेट पर प्रैंक के लिए मशहूर हैं ये बॉलीवुड सितारे, किस्से जान रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद यूसुफ पेशे से गाड़ियों को खरीदने-बेचने का काम करता है। यूसुफ पर सलमान खान से मिलने का ऐसा जुनून सवार है वह जिद्द पर अड़ा है कि घर तभी बसाएगा जब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाकात हो जाएगी। मोहम्मद यूसुफ ने अपनी हथेली पर सलमान के नाम का टैटू भी बनवा रखा है, जिस पर लिखा है 'सलमान खान आई लव यू'। मोहम्मद यूसुफ व्हाट्सएप डीपी पर भी सलमान खान की फोटो लगाकर रखते हैं।  
Fearless Nadia: पिता की मौत के बाद सेल्स गर्ल बनने बॉम्बे आई ऑस्ट्रेलियन लड़की, जानिए कैसे बन गईं 'हंटरवाली'

इतनी दीवानगी और जुनून के बाद भी यूसुफ की मुलाकात अब तक सलमान खान से नहीं हो पाई है। दरअसल, कई बार कोशिश करने के बाद भी अपने विकलांग पिता की जिम्मेदारी के चलते यूसुफ मुंबई सलमान खान से मुलाकात करने नहीं जा पाए हैं। हालांकि, 21 जनवरी 2023 को यूसुफ ने मुंबई जाने की ठान ली है और अगर उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई तो वह आकर फिर शादी कर लेंगे। यूसुफ, सलमान खान की 1990 से कोई भी फिल्म देखना नहीं भूले हैं। उन्होंने स्टार की कई फिल्में तो सौ बार देखी हैं। यूसुफ वर्ष 2001 से सलमान खान के लिए एक डायरी लिख रहे हैं। इसमें सलमान खान के फोटो लगा रखे हैं, उनके बारे में लिखते हैं और रोज अपने जीवन से जुड़ी बातें भी उसमें लिखते हैं। यूसुफ का कहना है कि वह बचपन से फिल्म देख-देख कर सलमान खान के फैन हो गए।
Bigg Boss Marathi 4: ‘भाकरवड़ी’ फेम अक्षय केलकर ने जीता ‘बिग बॉस मराठी’ का खिताब, एंग्री यंग मैन बन जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed