वीडियो: मिलिए गरीबों के सलमान खान से, अभिनय देख आप तो क्या दबंग खान भी खा जाएंगे धोखा
- सलमान खान के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल
- बिल्कुल सलमान की तरह अभिनय करता नजर आया शख्स
- जानें आखिर कौन है सलमान खान का ये हमशक्ल
विस्तार
कहते हैं इस दुनिया में एक ही चेहरे के सात लोग होते हैं और कई बार कुछ लोगों की मिलती जुलती शक्ल देखकर इस बात पर यकीन भी हो जाता है। हालांकि बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल तो अक्सर ही नजर आ जाते हैं। इतना ही नहीं वो इसी चेहरे के जरिए सुर्खियां भी बटोर लेते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे हमशक्ल भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर ये समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि कहीं वो ही तो असली स्टार नहीं। इतना ही नहीं स्टार के हमशक्ल सिर्फ लुक्स ही नहीं बल्कि उनके उठने बैठने, खाने-पीने, कपड़े पहनने और चाल-ढाल की भी बखूबी नकल उतारते हैं। इन दिनों ऐसे ही सलमान खान का हमशक्ल भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सलमान के हमशक्ल ने मचाया धमाल
वैसे तो सलमान खान के बहुत से हमशक्ल सोशल मीडिया पर आ चुके हैं, लेकिन इन दिनों एक शख्स जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस शख्स का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बिल्कुल दबंग खान की तरह नजर आ रहा है। उसकी शक्ल इस कदर सलमान खान से मिल रही है कि कई लोग तो पहली बार में धोखा खा जा रहे हैं कि ये वाकई में सलमान खान हैं या उनका हमशक्ल।
वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति का नाम सुशांत खन्ना है। इस शख्स का चेहरा-मोहरा काफी हद तक सलमान जैसा मिलता नजर आता है। पहली बार में उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा जाता है कि वो सलमान खान ही हो तो नहीं। साथ ही वो सलमान की तरह अभिनय करने में भी माहिर हैं। सुशांत खन्ना के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर ऐसे वीडियोज के जरिए फैन फॉलोइंग बढ़ाते रहते हैं।