Ruslaan: रिलीज से पहले ही मुसीबत में 'रुसलान', आयुष शर्मा और निर्माता केके राधामोहन को मिला कानूनी नोटिस
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और निर्माता केके राधामोहन को उनकी आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'रुसलान' के शीर्षक को लेकर लीगल नोटिस भेजा गया है।
विस्तार
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति और अभिनेता आयुष शर्मा अपनी आने वाली नई एक्शन ड्रामा फिल्म 'रुसलान' के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शुक्रवार 21 अप्रैल को फिल्म टीजर रिलीज हुआ था, लेकिन अब इसी फिल्म को लेकर आयुष और इसके निर्माता केके राधामोहन कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, फिल्म के सिलसिले में अभिनेता और निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा गया है।
शीर्षक पर बवाल
दरअसल, यह पूरा मामला फिल्म के शीर्षक 'रुसलान' को लेकर है। कानूनी नोटिस में दावा किया गया है कि इसी शीर्षक वाली एक फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और अब आने वाली नई फिल्म के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण फिल्म की टीम को भविष्य में कानूनी परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट आई सामने, अजय देवगन इस दिन शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
नोटिस में दी गई चेतावनी
2009 में आई फिल्म 'रुसलान' में मुख्य भूमिका अभिनेता राजवीर शर्मा और अभिनेत्री मेघा चटर्जी ने निभाई थी। अब राजवीर ने अपने वकील रुद्र विक्रम सिंह के जरिए आयुष शर्मा और केके राधामोहन को नोटिस भेजा है। नोटिस में यह भी मांग की गई है कि आयुष और राधामोहन मूल फिल्म के किसी भी संवाद या कहानी का उपयोग नई फिल्म में नहीं कर सकते हैं।
Bollywood: सीन को परफेक्ट बनाने के लिए जब एक्ट्रेस ने पहने भारी-भरकम कपड़े, चलना तक हो गया था मुश्किल
एक्शन अवतार में दिखेंगे आयुष
अब कानूनी नोटिस ने आने वाली फिल्म 'रुसलान' की रिलीज के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है और निर्माताओं ने अभी तक इस नोटिस का जवाब नहीं दिया है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का टीजर 21 अप्रैल को रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। टीजर में आयुष जबर्दस्त एक्शन करते दिखे। फिल्म में अभिनेता जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा भी मुख्य भूमिका में हैं।
सलमान को मिली ईदी, दूसरे दिन KKBKKJ ने की बंपर कमाई