फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan booked for assault and robbery

नई मुश्किल में फंसे सलमान खान, दर्ज हुई एक और FIR

Thu, 09 Apr 2015 02:16 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan booked for assault and robbery

लगता है सलमान खान से विवादों से गहरा नाता जोड़ लिया है तभी तो आए दिन वो अपनी फिल्मों के बजाय विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन


अभी उनका हिट एंड रन मामला जोर पकड़े हुए हैं वहीं खबर है कि सलमान खान पर एक ओर केस दर्ज हो गया है।

खबरों के मुताबिक, कानूनी मामलों में पहले से ही फंसे हुए सलमान खान पर मारपीट और लूट और बहस करने के कारण FIR दर्ज हुई है। सलमान खान पर ये मामला फ्लाइट में यात्रा के दौरान झगड़ने पर हुआ है।

पांच महीने पहले हुई झड़प

Salman Khan booked for assault and robbery

आपको बता दें, ये FIR अभी हाल-फिलहाल में नहीं बल्कि पांच महीने पहले हुई एक झड़प के कारण हुई है।

खबरों की माने तो 4 नवंबर, 2014 को सलमान खान दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में थे। वहां सलमान खान की अपने सहयात्री से किसी बात को लेकर झड़प हो गई। बाद में सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड से उस यात्री को पिटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरी कोर्ट से गुहार लगाई

Salman Khan booked for assault and robbery

घटना के बाद इस यात्री ने एयरपोर्ट पुलिस से शिकायत की और बताया कि सलमान ने ना सिर्फ उन्हें पिटवाया बल्कि उनके जरूरी कागजात भी अपने बॉडीगार्ड को छीनने के लिए बोला।

लेकिन पु‌िलस ने इस यात्री की शिकायत को अनसुना कर दिया। आखिरकार इस यात्री ने अंधेरी कोर्ट से गुहार लगाई। अब इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और एयरपोर्ट पुलिस को मामले की छानबीन करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed