{"_id":"65a779640819c88c310aca32","slug":"salman-khan-being-replaced-by-dunki-film-star-shah-rukh-khan-in-sanjay-leela-bhansali-film-inshallah-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Inshallah: कौन होगा 'इंशाअल्लाह' का हीरो? संजय लीला भंसाली की फिल्म में शाहरुख के काम करने की चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Inshallah: कौन होगा 'इंशाअल्लाह' का हीरो? संजय लीला भंसाली की फिल्म में शाहरुख के काम करने की चर्चा
Wed, 17 Jan 2024 12:31 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:31 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'हीरामंडी' के बाद संजय लीला भंसाली अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंशाअल्लाह' पर काम करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
इंशाअल्लाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी पहली सीरीज 'हीरामंडी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में बॉलीवुड की कई दिग्गज स्टार्स काम कर रहे हैं। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा भी इस सीरीज का अहम हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'हीरामंडी' के बाद संजय लीला भंसाली अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंशाअल्लाह' पर काम करना शुरू करेंगे।
सलमान खान नहीं होंगे 'इंशाअल्लाह' का हिस्सा
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो सलमान खान के साथ एक बार फिर से संजय लीला भंसाली काम नहीं करने जा रहे हैं। पहले ऐसी खबरे आ रही थीं कि संजय लीला भंसाली सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ 'इंशाल्लाह' की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और संजय लीला भंसाली में फिल्म की कहानी को लेकर कुछ मतभेद हैं। अब खबर आ रही है, सलमान खान को 'इंशाल्लाह' फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान का नाम आ रहा है सामने
'इंशाअल्लाह' संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में वे कोई कसर नहीं रहने देना चाहते हैं। फिल्म की कहानी के साथ भी संजय लीला भंसाली कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अब अपना मन बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो सलमान खान की जगह अब संजय लीला भंसाली शाहरुख खान के साथ इस फिल्म को बनाएंगे। साथ ही साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट की जगह दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।
'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी हिट फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली 'हीरामंडी' से अब वेब सीरीज की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली के इस पीरियड ड्रामा सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली बड़े बजट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' कि शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान नहीं होंगे 'इंशाअल्लाह' का हिस्सा
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो सलमान खान के साथ एक बार फिर से संजय लीला भंसाली काम नहीं करने जा रहे हैं। पहले ऐसी खबरे आ रही थीं कि संजय लीला भंसाली सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ 'इंशाल्लाह' की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और संजय लीला भंसाली में फिल्म की कहानी को लेकर कुछ मतभेद हैं। अब खबर आ रही है, सलमान खान को 'इंशाल्लाह' फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है।
विज्ञापन
वेस्टर्न ड्रेस में खोई दिखीं सोनम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
'इंशाअल्लाह' संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में वे कोई कसर नहीं रहने देना चाहते हैं। फिल्म की कहानी के साथ भी संजय लीला भंसाली कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अब अपना मन बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो सलमान खान की जगह अब संजय लीला भंसाली शाहरुख खान के साथ इस फिल्म को बनाएंगे। साथ ही साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट की जगह दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।
आलिया से मिली दीपिका की राय, ऐसे की 12वीं फेल की तारीफ
संजय लीला भंसाली का वर्क फ्रंट'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी हिट फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली 'हीरामंडी' से अब वेब सीरीज की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली के इस पीरियड ड्रामा सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली बड़े बजट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' कि शूटिंग शुरू करेंगे।