{"_id":"d3530054165c36830d8b50e2b9a3ab41","slug":"salman-khan-asks-fans-to-make-jai-ho-poster-creates-buzz-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की फिल्म 'जय हो' का पोस्टर लांच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की फिल्म 'जय हो' का पोस्टर लांच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
सुपर स्टार सलमान खान की अगली फिल्म 'जय हो' का पोस्टर लांच हो गया है। पोस्टर लांच होने के पहले से ही सोशल मीडिया में इसको जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकांउट पर इसका लांच किया। 6 दिसंबर को पूरे दिन भर #JaiHoPosterToday ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ तीन हिरोइन काम कर रही हैं।
विज्ञापन
डेजी शाह, सना खान और तब्बू जैसी सितारों से सजी इस फिल्म में को सलमान के ही भाई सोहेल ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले सलमान अपने दूसरे भाई अरबाज खान (दबंग और दबंग 2)और बहन अर्पिता (बॉडीगार्ड) के लिए फिल्म कर चुके हैं।
विज्ञापन
साजिद-वाजिद और अमल मलिक ने फिल्म का संगीत दिया है। वहीं गजनी जैसी फिल्म लिख चुके एआर मुरुगदास ने फिल्म की कहानी लिखी है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म को इरोज इंटरनेशनल ने 110 करोड़ रुपये देकर इसके अधिकार खरीद लिए हैं।
इससे पहले फिल्म को कई बार नाम बदला जा चुका है। पहले फिल्म स्टालिन के नाम से बनने वाली थी उसके बाद इसे मेंटल का नाम दिया गया और अंत में जाकर यह जय हो के रूप में फाइनल हुआ।
फिल्म 24 जनवरी 2014 को पर्दे पर आएगी।