फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Aishwarya Rai Ajay Devgn Starrer film Hum Dil De Chuke Sanam turns 24 Bhansali Production Post

HDDCS: सलमान-ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 24 वर्ष पूरे, भंसाली प्रोडक्शंस ने साझा किया खास पोस्ट

Sun, 18 Jun 2023 08:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 18 Jun 2023 08:15 PM IST
सार

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 24 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर भंसाली प्रोडक्शंस ने यादगार लम्हों को वीडियो के माध्यम से साझा किया है। 

विज्ञापन
Salman Khan Aishwarya Rai Ajay Devgn Starrer film Hum Dil De Chuke Sanam turns 24 Bhansali Production Post
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

18 जून, 1999 को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की एवरग्रीन मूवी 'हम दिल दे चुके सनम' ने आज अपनी रिलीज के 24 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और सलमान खान के साथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं, अब इसके 24 वर्ष पूरे होने पर भंसाली प्रोडक्शंस ने फिल्म के यादगार लम्हों को वीडियो के माध्यम से साझा कर खास नोट लिखा है। 

विज्ञापन

भंसाली प्रोडक्शंस का खास पोस्ट 

सदाबहार फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के खूबसूरत लम्हों को शेयर करते हुए भंसाली प्रोडक्शंस ने कैप्शन में लिखा है, 'जैसे ही उनकी नियति खुलती है, प्यार की स्थायी शक्ति प्रबल होती है। इस टाइमलेस कहानी के 24 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है।' गौरतलब हो कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय स्टारर इस फिल्म का नाम 'हम दिल दे चुके सनम' मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी। पहले इसे 'दिल तो हमने दिया सनम' नाम दिया गया था। 

विज्ञापन


3 Body Problem Teaser Out: '3 बॉडी प्रॉब्लम' का धमाकेदार टीजर हुआ जारी, इस दिन नेटफ्लिक्स पर सीरीज देगी दस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

वनराज के लिए अजय देवगन नहीं थे पहली पसंद

'हम दिल दे चुके सनम' के फर्स्ट हाफ की शूटिंग भुज, ऑर्चार्ड पैलेस और विलास पैलेस समेत गुजरात-राजस्थान के बॉर्डर पर की गई थी। वहीं, इसके सेकेंड हाफ में बुडापेस्ट और हंगरी के लोकेशन्स दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं वनराज के किरदार में नजर आए अजय देवगन भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए पहले संजय दत्त, अनिल कपूर, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान को रोल का ऑफर दिया गया था। 

Alia Bhatt: 'हार्ट ऑफ स्टोन' के ट्रेलर में कम स्क्रीन टाइम पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बड़ा बयान

फिल्म को मिले कई अवॉर्ड्स 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म को 16 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। वहीं, इसने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का एल्बम उस वर्ष सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बम में से एक था। फिल्म के लिए इस्माइल दरबार को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। मूवी को कई फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed