फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman and kareena bach to mumbai

देखिए कहां लौट आए हैं सलमान और करीना कपूर

Fri, 22 May 2015 03:06 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
salman and kareena bach to mumbai

हिट एंड रन केस में राहत मिलने के बाद सलमान खान  ने तो राहत की सांस ली ही थी उनके प्रशंसकों की भी जान में जान आई थी। अब उनके प्रशंसक सल्लू की आगामी फिल्म बजरंगी भाईजान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


केस से राहत मिलने के बाद सलमान सबसे पहले इस फिल्म की शूटिंग में ही व्यस्त हो गए थे। फिलहाल पूरी टीम कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। सलमान के साथ करीना कपूर भी कश्मीर में ही थी।
विज्ञापन


फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर बताई जा रही है। कश्मीर में भी सलमान को देखने के लिए उनके प्रशंसकों का जमावड़ा इकठ्ठा हो गया था।

हो गई मुंबई वापसी

salman and kareena bach to mumbai

सलमान और करीना के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की शूटिंग तो खत्म हो गई है और सलमान-करीना इसके कश्मीर के आखिरी शूट को खत्म कर वापिस मुंबई भी लौट आए हैं।​​

​सलमान और करीना को अपनी टीम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सलमान-करीना ब्लैक टीशर्ट और डेनिम में दिखाई दिए।​​

कबीर खान द्वारा निर्देशित सलमान और करीना की यह फिल्म एक्शन से भरपूर ड्रामा होगी।​ 17 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी एक मुस्लिम लड़के और हिन्दू लड़की की कहानी है।​​​​

​हालाँकि फिल्म अपनी कहानी को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी है लेकिन कहानी में क्या सन्देश छुपा है ये तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed