फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman, aamir react on pritai zinta issue

प्रीति मामले में तीनों खान ने दी अजीब प्रतिक्रिया

Tue, 17 Jun 2014 12:24 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
salman, aamir react on pritai zinta issue

‘किक’ के प्रोमो रिलीज पर सलमान खान मौजमस्ती के मूड में थे और अपनी फिल्म के अलावा उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। जब उनसे उनकी पुरानी दोस्त प्रिटी जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया के बीच चल रहे विवाद को लेकर मीडिया ने सवाल किए तो सलमान ने साफ कहा कि ‘आप गलत जगह पर आ गए हैं।’

विज्ञापन

पुरानी है दोस्ती

salman, aamir react on pritai zinta issue

लेकिन जब एक टीवी रिपोर्टर ने उनसे बार-बार जवाब देने का आग्रह किया तो सलमान ने अपने स्टाफ से कहा कि इनसे माइक ले लिया जाए। साथ ही सलमान ने अपना माइक को-स्टार रणदीप हूडा को दे दिया। रणदीप से भी जब यह सवाल हुआ तो उन्होंने ठंडे शब्दों में कहा कि मुझे लगता है कि यह उनका निजी मामला है। मुझे इस पर कुछ नहीं कहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रिटी से सलमान की दोस्ती तब से है जब वे ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ (2000) में साथ आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर और शाहरुख ने ओढ़ रखी है चुप्पी

salman, aamir react on pritai zinta issue
इस मामले में आमिर खान ने पूरी तरह से चुप्पी ओढ़ रखी है। एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने गए आमिर से जब इस बारे में पूंछा गया तो उन्होंने इस तरह की प्रतिक्रिया दी जैसे वह प्रीति जिंटा को जानते ही न हों। वह इस मामले पर सही या गलत कुछ भी बोलने से बचे। कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया शाहरुख खान की भी रही। वह भी नेस और प्रीति के मामले में अपनी टिप्पणी नहीं देना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed