फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salim Khan disclosed about his relationship with Amitabh bachchan says he did not maintain his relationship

Salim Khan: अमिताभ बच्चन किसी को करीब आने नहीं देते... सलीम खान ने बिग बी संग अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा

Sun, 05 Feb 2023 12:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Feb 2023 12:48 AM IST
सार

सलीम खान ने हाल ही के इंटरव्यू में अपने और अमिताभ बच्चन के रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन के एकांतप्रिय स्वभाव के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Salim Khan disclosed about his relationship with Amitabh bachchan says he did not maintain his relationship
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलीम खान और जावेद अख्तर ने साल 1973 में फिल्म 'जंजीर' के द्वारा हिंदी सिनेमा को 'एंग्री यंग मैन' दिया था। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर के लिए भी बड़ी फिल्म साबित हुई और इस फिल्म ने उन्हें उस दौर का सबसे बड़ा स्टार बना दिया। सलीम खान ने अब अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की है। दरअसल, सलीम खान ने अपने बेटे अरबाज खान के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान बताया कि यह अमिताभ बच्चन की नियति थी कि उन्हें उस फिल्म में कास्ट किया गया। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन के स्वभाव के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

Salim Khan disclosed about his relationship with Amitabh bachchan says he did not maintain his relationship
जंजीर - फोटो : social media

सलीम खान ने कहा कि धर्मेंद्र, देवानंद और दिलीप कुमार ने स्क्रिप्ट पास कर दी थी, इसलिए यह अमिताभ बच्चन के पास गई। उस समय कोई भी अभिनेत्री फिल्म में मुख्य नायिका का अभिनय करने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए जया बच्चन का दरवाजा खटखटाया गया और उनसे इस फिल्म में अभिनय करने को कहा। सलीम खान ने कहा कि मैंने इस फिल्म में जया बच्चन को लेने का सुझाव दिया। जब उन्हें कहानी सुनाई गई तो उन्होंने कहा कि मेरे करने के लिए इस फिल्म में कुछ नहीं है, तब मैंने कहा हां, आपके यहां करने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन यह फिल्म अमिताभ का करियर बदल सकती है।
Pathaan: पठान को री-सेंसर करने के फैसले पर भड़के रईस के डायरेक्टर, कहा- जो मूवी पहले ही...

विज्ञापन
विज्ञापन

Salim Khan disclosed about his relationship with Amitabh bachchan says he did not maintain his relationship
सलीम खान - फोटो : social media

सलीम खान ने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन की एक्टिंग पर इतना भरोसा था कि वह हर मोड़ पर उनके नाम को आगे बढ़ाते रहें, लेकिन अलग होने के बाद दोनों एक दूसरे के संपर्क में नहीं रहे। अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए सलीम खान ने कहा यह जो रिश्ता रखने की जिम्मेदारी थी, वह उन पर यानी अमिताभ बच्चन पर थी। आप जब बड़े स्टार हो जाते हैं तो आपके जिम्मेदारी होती है कि मिलना जुलना हो। रिश्ता रखना आपका फर्ज बनता है, जो अमिताभ बच्चन ने शायद किसी वजह से नहीं किया।
Sharman Joshi: जुगलबंदी करते दिखे 3 इडियट्स, क्या बनने जा रहा है सीक्वल? शरमन जोशी ने बताया सच

विज्ञापन

Salim Khan disclosed about his relationship with Amitabh bachchan says he did not maintain his relationship
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

साल 1989 की फिल्म 'तूफान' में सलीम और जावेद के अलग होने के बाद अमिताभ और सलीम ने फिर से एक साथ काम किया। एक बार फिर वह दोनों मिले लेकिन सिर्फ व्यावसायिक तौर पर, वह कभी दोस्त के रूप में नहीं मिले। सलीम ने कहा कि मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि हम बहुत करीबी दोस्त हैं। सिर्फ हमारे साथ ही नहीं, अमिताभ बच्चन का स्वभाव हर किसी के साथ ऐसा था। वह कभी किसी को अपने करीब नहीं आने देते थे। हम सब ने पेशेवर रूप से काम किया और अच्छा काम किया।
Rakhi-Adil: राखी के आरोपों पर आदिल खान दुर्रानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed