{"_id":"e0d602fa-c39e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"salim-khan-denies-salman-s-marriage-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के पिता बोले, अभी सिंगल हैं सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के पिता बोले, अभी सिंगल हैं सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शादी की अफवाहें रोमानियन टीवी एक्ट्रेस उलिया वंतुर के साथ हो रही थीं। अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने इन अफवाहें पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल से बात करते हुए सलमान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान ने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है कि सलमान खान शादी कर रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत बात है।
विज्ञापन
सलमान की जिंदगी में उलिया की मौजूदगी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने काम और यात्राओं के सिलसिले में हजारों लोगों से मिलते रहते हैं। जिस लड़की के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है वह सिर्फ उनकी दोस्त है।
विज्ञापन
सलीम खान ने कहा कि सलमान खान जब शादी करेंगे तो सभी को इस बारे में बताया जाएगा। वह गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगे।