फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sakshi Malik was slapped by Raghav Juyal video Goes Viral Know about Truth behind This

Sakshi Malik-Raghav Juyal: क्या वाकई राघव जुयाल ने साक्षी के गाल पर जड़ा तमाचा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Thu, 07 Aug 2025 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Aug 2025 01:42 PM IST
सार

Sakshi Malik-Raghav Juyal Video: राघव जुयाल और साक्षी मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच हाथापाई हो रही है और राघव अचानक साक्षी के थप्पड़ मार देते हैं। क्या वाकई ऐसा हुआ है? इसकी सच्चाई का पता लग गया है।

विज्ञापन
Sakshi Malik was slapped by Raghav Juyal video Goes Viral Know about Truth behind This
साक्षी मलिक-राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में राघव जुयाल और साक्षी मलिक के बीच झगड़ा देखा जा रहा है। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि साक्षी मलिक गुस्से में पहले राघव के बाल खींचती हैं। इसके बाद राघव उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। वहां मौजूद दो अन्य लोग दोनों के बीच झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

सामने आई वीडियो की हकीकत
राघव और साक्षी के बीच लड़ाई का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। साक्षी इसमें रोती हुई नजर आईं। वीडियो वायरल हुआ तो इस पर साक्षी और राघव दोनों ने सफाई दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया है कि वीडियो में जो नजर आ रहा है, वह दरअसल सच नहीं है। यह एक प्रैक्टिस का हिस्सा है। साक्षी ने फैंस से कहा कि यह एक एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन के का सीन था।


विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी बोलीं- 'किसी को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं'
साक्षी मलिक ने लिखा है, 'दोस्तों, यह हाल ही में हुए एक एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन का एक सीन था। किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। बस चार कलाकार एक परफॉर्मेंस पर काम कर रहे थे। उम्मीद है आप समझ गए होंगे'। इसके अलावा राघव जुयाल ने भी सफाई पेश की है। 

विज्ञापन

राघव ने भी दी सफाई
राघव जुयाल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इस वीडियो को प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बताया। उन्होंने लिखा, 'बस एक अच्छा एक्टर बनने की प्रैक्टिस है। यह हमारी स्क्रिप्ट सीन का हिस्सा था'। बता दें कि साक्षी मलिक को दर्शक 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के सुपरहिट आइटम सॉन्ग के लिए जानते हैं। फिल्म 'ड्राय डे' में भी वे नजर आ चुकी हैं। राघव जुयाल को 'ABCD 2', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'किल' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed