वुमन वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर एक्साइटेड सैयामी खेर, बोलीं- हम अपना पहला विश्व कप जीतेंगे
Saiyami Kher Excited About Women World Cup Final: रविवार को वुमन वर्ल्ड कप का फाइनल मैच है। भारतीय टीम फाइलन में पहुंच चुकी है, इस बात की खुशी एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेट प्लेयर सैयामी खेर को है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार का दिन इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के इतिहास में खास होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका की टीम से हमारी टीम का मुकाबला है। इस वक्त क्रिकेट फैंस इंडियन टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर एक्साइटेड हैं। बताते चलें कि वह जब बहुत छोटी थीं तब उन्होंने स्टेट लेवल तक प्रोफेशनल क्रिकेट खेला था।
वुमन क्रिकेटर्स को सराहा, वर्ल्ड कप जीतने की बात कही
एएनआई से की गई बातचीत में सैयामी खेर ने कहा, ‘सेमीफाइनल वाले दिन मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। मुझे लगता है कि देश भर में लोगों की आंखें नम थीं। उम्मीद है कि रविवार को स्टेडियम में रहूंगी। उम्मीद है कि डीवाई पाटिल स्टेडियम में हम अपना पहला वर्ल्ड कप जीतेंगे। जब मैं खेलती थी तब मैं बहुत छोटी थी। लेकिन बहुत अच्छा लग रहा है जेमिमा की शानदार पारी खेली, स्मृति और हरमनप्रीत का खेल कमाल था। मैं तो फाइनल मैच देखने के लिए एक्साइटेड हूं।’
#WATCH | On the India vs South Africa Women's World Cup final clash tomorrow, actor Saiyami Kher, who was once a part of Maharashtra women’s cricket team, says, "I could not hold back my tears on the day of the semi-final. I think entire India could not stop tearing up.… pic.twitter.com/FWiGTYWt2O
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 1, 2025
ये खबर भी पढ़ें: Saiyami Kher: सैयामी खेर ने सर्जरी कराने वाले एक्टर्स पर किया तंज, बोलीं- सब फैक्ट्री में बने उत्पादों…
सैयामी खेर का करियर फ्रंट
सैयामी खेर ने इस साल सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की थी। अगले साल वह अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं। बताते चलें कि क्रिकेट बैकग्राउंड होने की वजह से उन्होंने एक फिल्म ‘घुमर’ की थी, जो एक वुमन क्रिकेटर की कहानी थी।