फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara Movie Starring Ahaan Panday Troll Due To Fans Reaction

Saiyaara: फैंस के रिएक्शन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी ‘सैयारा’, यूजर्स बोले- कितनी पागल जनरेशन है

Wed, 23 Jul 2025 05:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Jul 2025 05:35 PM IST
सार

हाल ही में दो नए एक्टर्स के साथ हिंदी फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर यह फिल्म ट्रोल भी हो रही है। इसकी वजह फैंस के वो रिएक्शन हैं, जो थिएटर में नजर आए।

विज्ञापन
Saiyaara Movie Starring Ahaan Panday Troll Due To Fans Reaction
फैंस के रिएक्शन के कारण होने लगी 'सैयारा' की ट्रोलिंग - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ एक इंटेंस लव स्टोरी है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मगर सोशल मीडिया पर यह जबरदस्त ट्रोल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फिल्म को लेकर अजब-गजब रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन

थिएटर में दिखी अजीबों-गरीब हरकतें 
इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘सैयारा’ फिल्म को देखने वाले कुछ दर्शक अजीब तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ बेहोश हो रहे हैं, कुछ रो रहे हैं? कुछ सैयारा के गाने ही थिएटर में गा रहे हैं। ये सभी रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। इन्हीं फैंस के रिएक्शन के कारण फिल्म ‘सैयारा’ ट्रोल होने लगी है। पैपराजी पेज 'ताहिर जासूस' पर पोस्ट किए गए वीडियो में फैंस का रिएक्शन नजर आ रहा है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara: वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'जाट' और 'केसरी 2' से आगे निकली 'सैयारा', मंगलवार को कमाए इतने करोड़ 


ट्रोल करने वालों ने दिए ये रिएक्शन 
फिल्म ‘सैयारा’ और उसके फैंस की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। एक यूजर लिखता है, ‘ओएमजी, कितनी पागल जनरेशन है ये।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘देश के युवा सैयारा देखने के बाद बेहोश हो रहे हैं। सरकार को हर स्क्रीनिंग के बाहर तुरंत एम्बुलेंस और डॉक्टर तैनात करने चाहिए। निजी अस्पतालों को भी कोविड वार्ड की तरह सैयारा वार्ड बनाने चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) रेड क्रॉस से मदद मांगी जा सकती है। हमारे देश के भविष्य के लिए इतना तो किया जा सकता है। एक और अन्य यूजर ने कमेंट लिखा, ‘बहुत ही शर्मनाक है ये सब देखना।’ 

क्या है सैयारा की कहानी 
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनीं ‘सैयारा’ एक लव स्टोरी और ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक म्यूजिशियन कृष और वाणी नाम की लड़की की है। कृष का किरदार अहान पांडे ने निभाया है और वाणी के रोल में अनीत पड्डा नजर आ रही हैं। इसमें लड़की को अल्जमाइर की बीमारी हो जाती है, वह सबकुछ भूलने लगती है। यही फिल्म की ट्रेजडी है। इस फिल्म के गाने भी ऑडियंस को पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed