फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara Actress Aneet Padda LinkedIn Profile Goes Viral and its giving glimpse into her life before stardom

Aneet Padda: इंडस्ट्री में आने से पहले क्या करती थीं अनीत? 'सैयारा गर्ल' के लिंक्डइन प्रोफाइल से हुआ खुलासा

Sun, 03 Aug 2025 02:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 03 Aug 2025 02:18 PM IST
सार

Aneet Padda LinkedIn Profile Viral: फिल्म 'सैयारा' के लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। इस फिल्म से करियर शुरू करने वाली अनीत पड्डा की लिंक्डइन प्रोफाइल इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जानते हैं इसमें क्या खास है?

विज्ञापन
Saiyaara Actress Aneet Padda LinkedIn Profile Goes Viral and its giving glimpse into her life before stardom
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @aneetpadda_

विस्तार

फिल्म 'सैयारा' के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। अहान के बारे में दर्शक जानते हैं कि वे फिल्मी परिवार से आते हैं। मगर, अनीत पड्डा एकदम नया चेहरा हैं। दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में भी है कि फिल्म 'सैयारा' में आने से पहले वे क्या करती थीं? इसका खुलासा उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल से हुआ है, जो अचानक से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

Saiyaara Actress Aneet Padda LinkedIn Profile Goes Viral and its giving glimpse into her life before stardom
अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf

अनीत का लिंक्डइन प्रोफाइल वायरल
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। इसमे लीड हीरो अहान पांडे फिल्मी परिवार से आते हैं। वे चंकी पांडे के भतीजे यानी चिक्की पांडे के बेटे हैं। दर्शक इस फिल्म की हीरोइन अनीत पड्डा की निजी जिंदगी के बारे में जानने को भी उत्साहित है। इसी उत्सुकता के चलते वे अभिनेत्री की सोशल मीडिया प्रोफाइल फॉलो कर रहे हैं। अब इस कड़ी में अनीत की लिंक्डइन प्रोफाइल वायरल हो रही है, जिसमें कई अहम जानकारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Saiyaara Actress Aneet Padda LinkedIn Profile Goes Viral and its giving glimpse into her life before stardom
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

पॉलिटिकल साइंस में किया है ग्रेजुएशन
दर्शकों ने अनीत पड्डा का लिंक्डइन अकाउंट खोज निकाला। इंटरनेट पर वायरल हो रही अभिनेत्री की यह प्रोफाइल उनके दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बनाई गई थी। प्रोफाइल के मुताबिक अनीत पड्डा पॉलिटिकल साइंस की स्टूडेंट रही हैं। हालांकि, बीते काफी वक्त से यह प्रोफाइल अपडेट नहीं है।

विज्ञापन

Saiyaara Actress Aneet Padda LinkedIn Profile Goes Viral and its giving glimpse into her life before stardom
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

एयरलाइंस में भी काम कर चुकी हैं अनीत
लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक अनीत पॉलिटिकल साइंस में बीए कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक एयरलाइंस में इंटर्नशिप भी की। साथ ही यह भी जिक्र है कि वे एक सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि राजनीति विज्ञान को कितना महत्व देती हैं। साथ ही अभिनय में दिलचस्पी के बारे में भी लिखा है। 

Saiyaara Actress Aneet Padda LinkedIn Profile Goes Viral and its giving glimpse into her life before stardom
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

300 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने वाली है 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली है। यह म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed