अपनी गजब की खूबसूरती और दिलकश एक्टिंग से लोगों का दिल लुभाने वाली सायरा बानो की जब भी बात आती है तो दिलीप कुमार और उनके साथ सायरा की बेपनाह मोहब्बत के चर्चे अनायास ही आ जाते हैं।
सायरा बानो की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी रंगीन थी उतनी ही रंगीन और दिलचस्प उनकी असल जिंदगी भी रही है। किसी ने क्या खुद सायरा ने भी नहीं सोचा था कि 22 साल की उम्र में ही वो अपने से दोगुने बड़े सुपरस्टार दिलीप कुमार के प्यार में पड़ जाएंगी।
3 of 7
सायरा बानो और दिलीप कुमार
वो कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है। सायरा और दिलीप कुमार के केस में भी यही था। सायरा बानो ने दिलीप कुमार को देखते ही तय कर लिया था कि वो शादी करेंगी तो सिर्फ दिलीप कुमार से।
4 of 7
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार को अपने और सायरी की उम्र के फासले का ख्याल था, उन्होंने शादी की जिद पर अड़ी सायरा से शादी से पहले एक दफा कहा था कि तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो। इस पर सायरा ने दिया ऐसा जवाब कि दिलीप कुमार के पास कोई जवाब नहीं था।
इस शादी में एक बार कड़वाहट आई, जब 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की, लेकिन ये शादी जल्दी ही खत्म हो गई, पर इससे सायरा बानो बुरी तरह सदमे में आ गईं थीं।