फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu shifted out of ICU, might get discharge in a day or two: Hospital official

Saira Banu: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सायरा बानो, कई दिनों से थीं आईसीयू में भर्ती

Sun, 05 Sep 2021 10:28 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 10:28 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ( Saira Banu) की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है।

विज्ञापन
Saira Banu shifted out of ICU, might get discharge in a day or two: Hospital official
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter

विस्तार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ( Saira Banu) की तबीयत ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि  सायरा बानो की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। जिसके बाद उन्हें आईसीयू भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले ही उन्हें लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की थी कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ था। सायरा 77 साल की हैं और अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से वह सदमे में थी। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि रक्तचाप की समस्या के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले उनके पारिवारिक मित्र ने खुलासा किया था कि सायरा बानो की तबीयत ठीक नहीं है। पति दिलीप कुमार की मृत्यु के बाद से वह सदमे में थी जिसके कारण उनका स्वास्थ्य गिर गया था। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है। दिलीप साहब की मौत के बाद सायरा बानो तनाव में थी जिसके असर उनके हेल्थ पर पड़ा। आपको बता दें कि सायरा बानो इस वक्त 77 साल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी जमाने में मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार थीं। साल 1963 से लेकर 1969 के दौरान फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों में सायरा बानो का भी नाम था। वो इस दौर में तीसरी सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल थीं। साल 1971 से लेकर 1976 तक उनका नाम चौथी ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल था, जो किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed