फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu shares birthday wishes for shah rukh khan says If my son were here he would have looked like you

Saira Banu: 'मेरा बेटा होता तो आपकी तरह दिखता', सायरा बानो ने भावुक नोट साझा कर शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई

Thu, 02 Nov 2023 05:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Nov 2023 05:06 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने शाहरुख खान के लिए उनके जन्मदिन पर एक हार्दिक संदेश साझा किया।

विज्ञापन
Saira Banu shares birthday wishes for shah rukh khan says If my son were here he would have looked like you
दिलीप कुमार, शाहरुख खान, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस के बीच जबर्दस्त जश्न का माहौल बना हुआ है। फैंस समेत इंडस्ट्री के तमाम सितारे किंग खान को खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियां भी सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा कर रही हैं। अब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने शाहरुख खान के लिए एक हार्दिक संदेश साझा किया।

विज्ञापन

सायरा ने शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने शाहरुख और अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए किंग खान के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। सायरा ने लिखा, “प्रिय शाहरुख खान मैंने लगातार व्यक्त किया है और मैं दोहराऊंगी कि अगर मेरा बेटा यहां होता तो वह बिल्कुल आपके जैसा दिखता। दिलीप साहब और मेरे प्रति आपकी गहरी प्रशंसा हमारी सभी मुलाकातों में स्पष्ट थी।''
Indian 2: रजनीकांत रिलीज करेंगे 'इंडियन 2' का इंट्रो वीडियो, इस दिन दिखाएंगे कमल हासन की फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

Saira Banu shares birthday wishes for shah rukh khan says If my son were here he would have looked like you
सायरा बानो का पोस्ट - फोटो : Instagram

शाहरुख और सायरा का खास रिश्ता
उन्होंने आगे कहा, ''मैं इस बात को हमेशा याद रखूंगी कि कैसे इन यादगार मुलाकातों में से एक के दौरान आपने विनम्रतापूर्वक मेरा आशीर्वाद मांगा और अपने बालों पर मेरे हाथ के स्पर्श से आशीर्वाद मांगने की इस परंपरा की शुरुआत की। हमारे अत्यंत दुख के क्षणों में आप अपनी सांत्वना देने वाले पहले व्यक्ति थे। अल्लाह आप पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखे। ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख।''
Akriti Kakar: मां बनीं मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़, शादी के छह साल बाद अंगना में गूंजी किलकारी

विज्ञापन

किंग खान ने रिलीज किया डंकी का टीजर
वहीं, आज शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी का टीजर रिलीज किया। उन्होंने लिखा, “अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी। दोस्ती, प्यार और साथ रहने का, घर नाम के रिश्ते में होने का। एक दिल छू लेने वाले कहानीकार की दिल छू लेने वाली कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे।'' वहीं बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो 'डंकी' में तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sunny Deol: सनी देओल-बॉबी देओल ने नेपोटिज्म पर खुलकर की बात, बोले- लोग गुस्से में करते हैं इस शब्द का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed