{"_id":"d325e180-ce74-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"saif-signs-the-naram-garam-remake","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नरम गरम' के रीमेक में सैफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नरम गरम' के रीमेक में सैफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान जल्द ही फिल्म 'नरम गरम' के रीमेक में नजर आएंगे। खबर है कि अजय देवगन के मैनेजर कुमार मंगथ ने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'नरम गरम' के राइट्स खरीद लिए हैं। उन्होंने तय किया है कि वे इस फिल्म के लिए सैफ को साइन करेंगे।
विज्ञापन
सैफ फिल्म में 'अमोल पालेकर' वाला किरदार निभाएंगे। खबर यह भी है कि 'सन ऑफ सरदार' के निर्देशक अश्विनी धीर फिल्म को निर्देशित करेंगे।
दूसरी तरफ सैफ अली खान इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। बकौल सैफ, चूंकि यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है। इसीलिए वो इस फिल्म को करने के लिए फौरन राजी हो गये।
विज्ञापन
कुमार मंगथ ने कहा है कि वे जल्द ही इस फिल्म के बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे। अब देखना यह है कि सैफ 'नरम गरम' के रीमेक में अमोल पालेकर जैसा जादू बरकरार रख पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन