{"_id":"03c6131cf07992a1458bbcef1e5794df","slug":"saif-s-daughter-sara-or-sridevi-s-jhanvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए श्रीदेवी और सैफ की बेटियों से जुड़े खास प्लान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए श्रीदेवी और सैफ की बेटियों से जुड़े खास प्लान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 30 May 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में स्टार पुत्र-पुत्रियों का तो लगातार आगमन हुआ है, लेकिन जिन दो स्टार बेटियों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनमें श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी और सैफ-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान शामिल हैं।
विज्ञापन
खबर है कि सैफ और श्रीदेवी ने अपनी बेटियों को बॉलीवुड में लाने से पहले उनके लिए कुछ खास प्लान किया है। इस प्लान के तहत पहले जाह्ववी और सारा अपनी हायर स्टडीज पूरी करेंगी, तभी जाकर उन्हें फिल्मों में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से जाह्नवी और सारा के बड़े पर्दे पर आने की चर्चाओं को हवा मिल रही थी, लेकिन अब सूत्र खबर लाए हैं कि इन दोनों को पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा धीरज धरना होगा
विज्ञापन
इन दिनों सारा अमेरिका से भारत आई हुई हैं और इसलिए उनके हीरोइन बनने की अटकलें तेज हैं। सारा अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ‘सारा एक अच्छी स्टूडेंट हैं और उन्होंने हाल की परीक्षा में बहुत अच्छे नंबर पाए हैं।
यह सही है कि लोगों को उनके पर्दे पर आने का इंतजार है लेकिन सारी की मां अमृता चाहती हैं कि वह पहले अपनी पढ़ाई खत्म कर लें, उसके बाद कैरियर बनाएं।’ वैसे आपको बता दें की सारा अमेरिका में फिल्म मेकिंग की ही पढ़ाई कर रही हैं यानी देर-सवेर उनका बॉलीवुड में कदम रखना तय है।
दूसरी तरफ बोनी-श्रीदेवी बेटी की भी स्थिति यही है। माता-पिता चाहते हैं कि बिटिया पहले पढ़ाई पूरी कर ले क्योंकि बॉलीवुड में जाह्ववी के लिए ब्रेक मुश्किल नहीं होगा। प्रोड्यूसर पिता खुद बेटी को लॉन्च कर सकते हैं। परंतु श्रीदेवी के नजदीकी बताते हैं कि बोनी की बहुत इच्छा है कि उनकी बेटी हायर स्टडीज करे। उसके बाद फिल्मों में आए।
जाह्नवी को पिछले दो साल से श्रीदेवी के साथ फिल्मी पार्टियों में और अन्य समारोहों में देखा गया है। उसके बाद से कई निर्माताओं से बोनी-श्रीदेवी के सामने उनकी बेटी को लॉन्च करने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन दोनों के इरादे को देखते हुए फिलहाल उनके हिस्से इंतजार करना ही आया है।