फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif, kareena celebrate marriage anniversary

जानिए कहां होगा सैफ-करीना की शादी का जश्न?

Thu, 16 Oct 2014 04:14 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
 saif, kareena celebrate marriage anniversary

अभिनेता एवं पटौदी के नवाब मरहूम मंसूर अली खान के पुत्र सैफ अली खान अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पटौदी स्थित अपने इब्राहिम पैलेस में मनाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए महल में व्यापक इंतजाम किया गया है। बृहस्पतिवार की शाम आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कपूर एवं नवाब परिवार के लोगों के अलावा इनके करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। सैफ और करीना इसके लिए पटौदी पहुंच गए हैं। इस कार्यक्रम में फिल्मी जगत से लोगों के शामिल होने की कम संभानाएं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ही गए थे पहुंच

 saif, kareena celebrate marriage anniversary

सैफ अली खान की शादी मुंबई में 16 अक्तूबर 2012 को अभिनेत्री करीना कपूर से हुई थी, और इसके बाद 18 अक्टूबर को पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में पार्टी हुई। शादी की दूसरी सालगिरह पर सैफ और करीना मंगलवार को पैलेस पहुंचे। यहां सैफ छोटे बच्चों से मले और उनके साथ मोबाइल से फोटो भी खिंचवाई।

इसके अलावा सैफ ने पीली कोठी के निकट एक जिम में समय गुजरा। इसके बाद बच्चों से बात करते हुए पैदल ही महल गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान पैलेस में काफी खुश हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed