फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif ali khan do work hard for his next

किसी के लिए इन दिनों पसीना बहा रहे हैं सैफ

Sun, 11 May 2014 07:45 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 11 May 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
 saif ali khan do work hard for his next

सैफ अली खान इन दिनों किसी के लिए पसीना बहा रहे हैं। आपको यह तो मालूम ही होगा कि सैफ अपनी व्यक्तिगत जिंदगी गुप्त रखते हैं।

विज्ञापन


सैफ अली खान अब कबीर खान की फ़िल्म 'फैंटम' के अगले शूट कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहे है। सुनने में आया है कि फ़िल्म में कुछ ऐसे दृष्य है जिनमेँ सैफ अली खान को बेहद मांसल और तेज तर्रार दिखना है। इसीलिए सैफ इन दृश्यों को प्रभावी और वास्तविक दिखाने के लिये आजकल अपने शरीर को गढने में जुटे है। इसके लिए वह खूब पसीना बहा रहे हैं।

एक सूत्र के अनुसार, "सैफ को फ़िल्म में कुछ बेहद उच्च स्तरीय स्टंट करने है। इसी बात को दिमाग में रखते हुए वह दिन में दो-दो बार व्यायाम कर रहे है। यहां तक कि उन्होंने फ़िल्म 'हमशक्ल' के सेट पर अपने लंच ब्रेक को भी कम कर दिया है। जिस से वह थोड़ा और समय व्यायाम को दे सकें। वह इसे हल्के या मज़ाक में नही लेना चाहते। क्योंकि वह 'फैंटम' के लिए बिल्कुल सीन के अनुसार ही अपने आप को ढालना चाहते है।
विज्ञापन


 "वह सख्त खान-पान का भी पालन कर रहे है। सुबह और दोपहर व्यायाम करने के साथ-साथ वह अपने शरीर को लचीला बनाने के लिए हफ्ते में तीन दिन योगा भी कर रहे है। उन्हें आहारविज्ञानी रुजुता दिवेकर ने खुद ही आहार चार्ट भी बनाकर दिया है, जिसे उनकी पत्नि करीना ने भी अपनाया है। वहीं उनका अपना व्यक्तिगत फिटनेस ट्रेनर कुणाल ढंढोरे भी उनके शहर से बाहर होने पर उनके आहार और व्यायाम का ख्याल रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed