फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sai Pallavi to play Sita to Ranbir Kapoor Rama in Madhu Mantena Ramayan reports claim

Sai Pallavi: मधु मंटेना की 'रामायण' में हुई साई पल्लवी की एंट्री! रणबीर कपूर संग निभाएंगी यह किरदार

Tue, 07 Mar 2023 09:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Mar 2023 09:51 PM IST
सार

मधु मंटेना की रामायण की कास्टिंग को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को अप्रोच किया गया है।

विज्ञापन
Sai Pallavi to play Sita to Ranbir Kapoor Rama in Madhu Mantena Ramayan reports claim
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मधु मंटेना की आने वाली फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है। जब से 'रामायण' का एलान हुआ है, तभी से फिल्म देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। जहां पहले खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर इस फिल्म में राम भगवान के किरदार में होंगे, वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, साई पल्लवी को फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए साइन कर लिया गया है। इस खबर के आते ही साई पल्लवी के सभी फैंस काफी खुश हो गए हैं। 

विज्ञापन


साई निभाएंगी रामायण में सीता का किरादार?
इस समय निर्माता मधु मंटेना की रामायण की कास्टिंग को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कास्टिंग और दिलचस्प हो गई है। गपशप है कि तमिल और तेलुगू सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक साई पल्लवी, मंटेना की भव्य रामायण के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। हालांकि, न तो अभी इसको लेकर किसी तरह का एलान किया गया है और न ही अभिनेत्री ने रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद पटरी पर लौट रही सुष्मिता सेन की जिंदगी, वर्कआउट करती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका का पत्ता हुआ साफ
बीते दिनों रिपोर्ट्स आई थीं कि, निर्माता सीता का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण से बात कर रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री उसी प्रोडक्शन हाउस के लिए द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली हैं, इसके चलते उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है। खबरें हैं कि 'रामायण' के निर्माता साईं को सीता की भूमिका निभाते देखने के लिए उत्सुक हैं। रणबीर कपूर को पहले ही फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए साइन कर लिया गया है। ऋतिक रोशन फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले थे। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर फिल्म से बाहर कर दिया है।
Dipika-Shoaib: दीपिका-शोएब ने बेहद खास अंदाज में मनाई होली, आने वाले मेहमान को यूं किया विश

साउथ में बड़ा नाम हैं साई
अगर निर्माताओं और साई के बीच डील सफल होती है, तो इस फिल्म से अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखेंगी। साई ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने काम के चलते खूब नाम कमाया है। अभिनेत्री ने 'गार्गी', 'श्याम सिंहा रॉय' और 'विराट परिवार' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों प्रशंसकों का दिल जीता है।
Priyanka In KKK 13: क्या प्रियंका बन पाएंगी खतरों की खिलाड़ी? 13वें सीजन में स्टंट को लेकर कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed