{"_id":"9e646777dda5646946e867473848e755","slug":"sahid-kapoor-sonakshi-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद क्यों गिफ्ट कर रहे हैं साड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद क्यों गिफ्ट कर रहे हैं साड़ियां
अमर उजाला मुंबई
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर इन दिनों सिंगल हैं। इन दिनों वह सबकुछ कर रहे हैं जो एक बैचलर करता है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म आर... राजकुमार की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा को एक खूबसूरत गुजराती साड़ी भेंट की है। पिछले दिनों वे अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। वहीं के एक बड़े शो रूम से उन्होंने सोना के लिए साड़ी खरीदी।
सोना को साड़ी गिफ्ट करने के बारे में साशा का कहना है कि उन पर यह परिधान बहुत फबता है। वैसे भी भारतीय नारियों पर साड़ी ज्यादा अच्छी लगती है। साशा का यह भी कहना है कि वे दिल से पूरी तरह परंपरागत हैं। उन्हें अपनी संस्कृति बहुत प्यारी लगती है।
विज्ञापन
यूं साशा का सोना को साड़ी गिफ्ट करने के बारे में लोगों का कहना है कि ऐसा उन्होंने पब्लिसिटी पाने के लिए किया है। दरअसल उनकी इस फिल्म में साड़ी पर एक गाना है। इस गाने के बोल हैं साड़ी का फॉल...। जाहिर तो यही होता है कि साशा ने इस गाने को प्रमोट करने के लिए ही सोना को साड़ी दी है।
विज्ञापन