फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sahid kapoor, r rajkumar

बहुत हो गया अब शाहिद को प्यार चाहिए ही

Sun, 01 Dec 2013 08:12 AM IST
रमा शर्मा/फीचर डेस्क दिल्ली
रमा शर्मा/फीचर डेस्क दिल्ली Updated Sun, 01 Dec 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
sahid kapoor, r rajkumar

विज्ञापन


इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में साशा के निकनेम से मशहूर शाहिद कपूर `आर... राजकुमार' के प्रमोशंस में खूब बिजी हैं। यह फिल्म और इससे पहले आई फिल्म `फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद ने अपनी हीरोइन को जमकर मनाया है और उनकी नायिका मान भी गईं।

रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में शाहिद इस मामले में काफी अनलकी मालूम होते हैं। तभी तो आज के दौर में जब एक फिल्म के हिट होते ही हीरोज अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने की घोषणा कर रहे हैं, शाहिद के लिए शादी तो दूर, एक गर्लफ्रेंड तक नहीं है।
विज्ञापन


ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई स्टार हैंडसम हो, उसके लाखों फैन्स हों और वह सिंगल भी हो। इसीलिए इस मुद्दे पर फिल्म प्रमोशन के दौरान कई बार शाहिद से सवाल भी पूछे गए हैं, पर संजीदा स्वभाव के शाहिद इन सवालों को बहुत खूबसूरती से टाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खबरों की मानें तो सच्चाई ये है कि ऐसे सवाल उन्हें काफी चोट पहुंचाते हैं। अब तक जो खबर पढ़ने-सुनने को मिलती रही है, उसके अनुसार शाहिद करीना कपूर, विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इन तीनों से ब्रेकअप के बाद शाहिद ने अलगाव के बारे में कोई हो-हल्ला भी नहीं किया।

कहा तो यहां तक जाता है कि पहले ब्रेकअप के बाद उन्हें संभलने में वक्त भी लगा। नतीजा यह है कि प्यार में उन्हें सफलता हासिल नहीं हो रही। प्यार ही नहीं, इतने प्रतिभाशाली स्टार को फिल्मों में भी सफलता हासिल नहीं हो पा रही है।

शाहिद खुद भी इस बात को समझ रहे हैं और शायद इसीलिए वह यह स्वीकार करने में गुरेज नहीं कर रहे कि उन्हें थोड़े लक की जरूरत है। पर उनके फैन्स मानते हैं कि उन्हें लक के साथ लव की भी जरूरत है।  


शाहिद अपने कैरियर पर इतना फोकस्ड हैं कि अपनी लव लाइफ पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं।  फिलहाल वह  आने वाली फिल्म `हैदर’ में पूरी तरह मन लगाए हैं। शाहिद को भले ही फर्क न पड़े, लेकिन उनके फैन्स उन्हें खुश और सक्सेजफुल देखना चाहते हैं। वह तो यही दुआ करेंगे कि शाहिद पर जल्द से जल्द लव और लक दोनों अपनी कृपा बरसाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed