{"_id":"35ea031d40ffbf7b643dd4c5560132d0","slug":"sahid-kapoor-on-his-girl-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं बिना गर्लफ्रेंड कभी नहीं रहाः शाहिद कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैं बिना गर्लफ्रेंड कभी नहीं रहाः शाहिद कपूर
अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 10 Sep 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर ने अपने अफेयर से जुड़ा एक गहरा राज खोला है। इससे उनकी नई प्रेमिकाएं नाराज हो सकती हैं।
विज्ञापन
शाहिद का कहना है कि उनकी लाइफ में कॉलेज के दिनों से लड़कियां रही हैं। बीस साल की उम्र में तो उनकी बाकायदा घोषित रूप से गर्लफ्रेंड थी। तब से अब तक वे बिना गर्लफ्रेंड कभी भी नहीं रहे हैं।
शाहिद का कहना है कि वे शर्मीले जरूर दिखते हैं, लेकिन लड़कियों के मामले में बड़े तेज हैं। उन्हें गर्लफ्रेंड बनाने के सारे गुर आते हैं। बकौल शाहिद, तीस की उम्र के बाद वे बड़े संजीदा हो गए हैं। अब उनमें संबंधों को लेकर परिपक्वता आ चुकी है।
विज्ञापन
सब जानते ही हैं कि करीना के साथ लंबे समय तक उनका नाम जुड़ा रहा। करीना से ब्रेकअप के बाद कभी विद्या बालन उनकी गर्लफ्रेंड बनी, तो कभी प्रियंका चोपड़ा। कुछ दिन पहले उनका नाम नर्गिस फाखरी के साथ जोड़ा गया था। इस बारे में शाहिद का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड्स की फेहरिश्त काफी लंबी है।
विज्ञापन
इन तमाम हीरोइनों से पहले भी वे दोस्ती करते रहे हैं और उनके जीवन में लड़कियां आती रही हैं। खैर, इन दिनों वे सिंगल हैं। उनका कहना है कि इस समय वे अपने कैरियर को ही गर्लफ्रेंड बनाए हुए हैं।
जल्द ही शाहिद की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो रिलीज होनेवाली है। राजकुमार संतोषी की इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ इलैना डिक्रूज की जोड़ी बनाई गई है।