{"_id":"bc9afe9c2011b3809669c8c5ce8b19d4","slug":"sahid-kapoor-now-close-to-vidya-balan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी शादीशुदा प्रेमिका के करीब आए शाहिद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी शादीशुदा प्रेमिका के करीब आए शाहिद
अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 09 Apr 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर अपनी एक पूर्व प्रेमिका के करीब आ गए हैं। लेकिन दिक्कत यह है कि अब उसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
कथित तौर पर एक समय रिलेशनशिप में रहे विद्या बालन और शाहिद कपूर अब पड़ोसी बनने वाले हैं।
हाल ही में शाहिद कपूर ने उसी हाउसिंग सोसायटी में एक फ़्लैट ख़रीदा है जहां क्लिक करें विद्या बालन रहती हैं।
इस फ़्लैट की कीमत 32 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फ़िलहाल इस फ़्लैट की मरम्मत चल रही है।
विद्या ने 'कॉफ़ी विद करण' के पिछले संस्करण में शाहिद के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब देने से मना कर किया था।
एक समय शाहिद कपूर विद्या बालन के बहुत क्लोज थे। किस्मत कनेक्शन फिल्म के दौरान इनका अफेयर परवान चढ़ा था।