फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saharukh khan, deepika padukone

इन सितारों की झोली में गिरे स्क्रीन अवार्ड्स

Thu, 16 Jan 2014 11:46 AM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
saharukh khan, deepika padukone

2014 के स्क्रीन अवार्ड्स काफी भव्य रहे। इस समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों की धूम रही। शाहरुख, अमिताभ, रेखा,दीपिका जैसे सितारे कार्यक्रम का हिस्सा बने।

विज्ञापन


कई श्रेणियों में फिल्मों का नॉमीनेशन किया गया। मुख्य उत्सुकता बेस्ट हीरो-हीरोइन और बेस्ट फिल्म को लेकर रही। जिसकी घोषणा समारोह के अंत में की गई। प्रतियोगियों की सूची लंबी थी। लोकप्रियता और ज्यूरी अवार्डस के आधार पर हीरो-हीरोईन के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

इनका निर्देशन उतरा कसौटी पर खरा

saharukh khan, deepika padukone
बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगिरी में राकेश ओमप्रकाश मेहरा(भाग मिल्‍खा भाग), संजय लीला भंसाली(रामलीला), सुजीत सरकार(मद्रास कैफे) जैसे निर्देशकों के नाम शामिल थे।

जिसमें सुजीत सरकार ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवार्ड के हकदार बने। जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे जैसे संवदेनशील मुद्दे पर बनाई इस फिल्म के निर्देशन ने सबका दिल जीत लिया।

'भाग मिल्‍खा भाग' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

saharukh khan, deepika padukone
मिल्‍खा सिंह की बायोपिक पर बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर की शानदार भूमिका रही थी। फिल्म कमर्शियल तौर पर भी हिट साबित हुई थी।

100 करोड़ी क्लब की इस फिल्म ने स्क्रीन अवार्ड्स में भी अपना जादू बिखेरा और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता।
विज्ञापन

ज्यूरी अवार्ड जीता फरहान और दीपिका ने

saharukh khan, deepika padukone

2013 दीपिका का साल था और इसका पुरुस्कार उनको स्क्रीन अवार्ड में भी मिला। कई फिल्मों के लिए दीपिका का नॉमीनेशन बेस्ट हीरोईन की श्रेणी में हुआ था।

जिसके तहत 'रामलीला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए उनको ज्यूरी अवार्ड दिया गया। ज्यूरी ने फरहान अख्तर को 'भाग मिल्‍खा भाग' में अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया।

शाहरुख -दीपिका को लोकप्रियता का अवार्ड

saharukh khan, deepika padukone
वहीं लोकप्रियता के आधार पर शाहरुख ने चेन्नई एक्सप्रेस के लिए बेस्ट हीरो का अवार्ड जीता तो वहीं इसी फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को बेस्ट हीरोइन का अवार्ड दिया गया।

फुकरी रिचा ले गई अवार्ड

saharukh khan, deepika padukone
फुकरे फिल्म में भोली पंजाबन की शानदार भूमिका कर लोगों का दिल जीतने वाली रिचा चड्डा बेस्ट कॉमेडी का अवार्ड ले उड़ी। उनको बेस्ट मेल/फीमेल के कैटेगिरी में ये अवार्ड दिया गया।

प्रीतम बने बेस्ट म्यूजिशियन

saharukh khan, deepika padukone
ये जवानी है दीवानी के लिए संगीतकार प्रीतम को बेस्ट म्यूजिशियन का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed