फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sagarika Ghatge Know Lesser Known facts career and Love story of Chak de India Actress

Sagarika Ghatge: असल जीवन में भी हॉकी खिलाड़ी रही हैं 'चके दे इंडिया' की प्रीति, राजघराने से है खास रिश्ता

Wed, 08 Jan 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Jan 2025 07:30 AM IST
सार

Sagarika Ghatge: सागरिका घाटगे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म चेक दे इंडिया से की थी। फिल्म में उनकी अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
Sagarika Ghatge Know Lesser Known facts career and Love story of Chak de India Actress
सागरिका घाटगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागरिका घाटगे हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सागरिका एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ एक कुशल हॉकी खिलाड़ी भी रही हैं। वह कोल्हापुर के शाहू महाराज के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी इंदौर के तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी थीं। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं...

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 18: अविनाश या विवियन को नहीं इस प्रतियोगी को फिनाले में देखना चाहती हैं ईशा सिंह! टास्क में लिया नाम

विज्ञापन

असल जीवन में भी रह चुकी हैं हॉकी खिलाड़ी

 सागरिका ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेला और इस खेल में अपनी पहचान बनाई। वे एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने खेल के मैदान से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई। 2007 में सागरिका घाटगे ने फिल्म 'चक दे! इंडिया' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति सभरवाल का किरदार निभाया था। यह  एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका थी। उनका यह रोल न केवल दर्शकों के दिलों में बस गया, बल्कि इस फिल्म ने उनके लिए इंडस्ट्री में दरवाजे भी खोल दिए। इसके बाद वह कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आईं। 
यह भी पढ़ें- Ekta Kapoor: एकता कपूर ने गैर-पेशेवर अभिनेताओं पर साधा निशाना, निर्माता ने कहा- जब तक मैं बोलती हूं...

2017 में जहीर खान से की शादी

सागरिका की निजी जिंदगी भी बहुत दिलचस्प रही है। 2017 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान से शादी की। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है। दोनों की शादी ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी। उनके प्यार की कहानी ने लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया।

विज्ञापन

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

सागरिका घाटगे को अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए 17 साल हो चुके हैं। हालांकि, इतने वर्षों में उन्होंने केवल सात फिल्मों में काम किया है। 'चक दे! इंडिया' के अलावा, सागरिका ने 'फॉक्स', 'मिले ना मिले हम', 'रश' और 'इरादा' जैसी हिंदी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 2019 में उन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म पर भी कदम रखा। 'बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' में वह एसीपी साक्षी रंजन के किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed