फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 latest update eisha singh take this contestant name to see in finale its not avinash and vivian

Bigg Boss 18: अविनाश या विवियन को नहीं इस प्रतियोगी को फिनाले में देखना चाहती हैं ईशा सिंह! टास्क में लिया नाम

Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 08 Jan 2025 02:28 AM IST
सार

‘बिग बॉस 18’ के हालिया एपिसोड में एक टास्क के दौरान ईशा सिंह से जब पूछा गया कि वह फिनाले में अपने साथ किसे देखना चाहती हैं? इस पर ईशा ने अविनाश और विवियन की जगह किसी और सदस्य का नाम लिया।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18  latest update eisha singh take this contestant name to see in finale its not avinash and vivian
ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले के दिन गिन रहे हैं। मंगलवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ। हालांकि, इस टास्क को बिग बॉस ने रद्द कर दिया, क्योंकि रजत दलाल की टीम के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया। टास्क के दौरान ईशा सिंह से जब यह पूछा गया कि वह अपने साथ ग्रैंड फिनाले के मंच पर किसे खड़ा देखती हैं। इसके जवाब में ईशा ने अविनाश या विवियन का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगी को अपने साथ फिनाले में देखना चाहती हैं ईशा
नॉमिनेशन टास्क में भाग लेने वाले पहले ग्रुप में अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और ईशा सिंह थे। अन्य प्रतियोगियों को समय का रिकॉर्ड रखने से उनका ध्यान भटकाना था। करण वीर मेहरा ने ईशा सिंह को उनसे बातचीत करने और उनका ध्यान भटकाने के लिए बुलाया, वह लगातार सवाल पूछते रहे। इस दौरान करण ने सवाल पूछा, स्टेज पर किसको देखते हो अपने साथ? ईशा सिंह ने जवाब दिया, “तुम।”
विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मैं डावांडोल वाली दोस्ती नहीं रखूंगा…शिल्पा पर गुस्सा हुए करणवीर, फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


विवियन से पूछा तुम दोस्त या दुश्मन?
टास्क के दौरान ही करण ने विवियन से समीकरण को साफ करने के लिए कहा। उन्होंने पूछा, "तू दोस्त है या दुश्मन? आज तक समझ में नहीं आया।” इस पर विवियन ने जवाब दिया, मुझे तुम्हें सफाई नहीं देनी है।” मेहरा ने सवाल किया कि क्या वह टास्क की वजह से परेशान है या गंभीरता से इस पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं। विवियन ने जवाब दिया कि वह इसके बारे में कभी बात नहीं करना चाहते।

यह खबर भी पढ़ें: Ekta Kapoor: एकता कपूर ने गैर-पेशेवर अभिनेताओं पर साधा निशाना, निर्माता ने कहा- जब तक मैं बोलती हूं...

रजत ने गलती से उनका पूरा ग्रुप हुआ नॉमिनेट
रजत के नियम का उल्लंघन करने की वजह से बिग बॉस ने उनके पूरे ग्रुप को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। रजत के ग्रुप में चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन और खुद रजत दलाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed