फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sad: B Praak father Varinder Bachchan passed away the singer shared the post and said I am broken

दुखद: बी प्राक के पिता वरिंदर बच्चन का निधन, गायक ने पोस्ट शेयर कर कहा- टूट गया हूं

Fri, 24 Dec 2021 06:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Dec 2021 06:52 PM IST
सार

अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बी प्राक ने लिखा, "शब्द नहीं हैं, मैं सुन्न हो गया हूं, मैं खो गया हूं, मैं टूट गया हूं। पहले चाचा और अब आप। सच में आपकी बहुत याद आ रही है।

विज्ञापन
Sad: B Praak father Varinder Bachchan passed away the singer shared the post and said I am broken
बी प्राक, वरिंदर बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गायक बी प्राक के पिता वरिंदर बच्चन का निधन हो गया है। पिता के देहांत के बारे में खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बी प्राक एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने इस पोस्ट में यह भी बताया है कि कुछ समय पहले ही उनके चाचा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन

अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बी प्राक ने लिखा, "शब्द नहीं हैं, मैं सुन्न हो गया हूं, मैं खो गया हूं, मैं टूट गया हूं। पहले चाचा और अब आप। सच में आपकी बहुत याद आ रही है। मेरे गाने पर आपकी हर प्रतिक्रिया और मेरे लिए आपकी आंखों में खुशी के आंसू मैं हमेशा याद करूंगा डैडी। आई लव यू सो मच और मैं आपको बहुत याद करने वाला हूं। हमेशा मुझे और फैमिली को आशीर्वाद दें। आरआईपी डैडी, आरआईपी लीजेंड।"

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sad: B Praak father Varinder Bachchan passed away the singer shared the post and said I am broken
बी प्राक - फोटो : सोशल मीडिया

बी प्राक की इस पोस्ट पर बॉलीवुड समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और फैंस कमेंट कर गायक के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि बी प्राक के पिता भी खुद एक पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर थे। बी प्राक ने भी बतौर पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने एल्बम सॉन्ग 'मन भरया' गाने से सिंगिंद में अपनी शुरुआत की थी।

Sad: B Praak father Varinder Bachchan passed away the singer shared the post and said I am broken
बी प्राक - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा बी प्राक ने साल 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के मशहूर गाने 'तेरी मिट्टी' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'बारिश की जाए', 'बेशर्म बेवफा', 'होए इश्क न', 'कुछ भी हो जाए', 'क्यों', 'फिलहाल', 'फिलहाल-2', 'जिनके लिए', 'जन्नत', 'मन भरया-2', 'पछताओगे', 'रांझणा', 'ओ साकी साकी', नाह गोरिए जैसे हिट गाने गाए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed