क्रिकेट के बाद अब सचिन दिखाएंगे बड़े पर्दे पर जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेसे तो सचिन को हमने विज्ञापनों में बहुत बार देखा है पर सचिन अब बड़े पर्दे पर भी दिखाई देंगे। सचिन अपनी ही बॉयोपिक में एक्टिंग करते दिखेंगे।
सचिन की बॉयोपिक देशभर के करीब दो हजार थियेटर में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म की रिलीज होने की डेट अभी तय नहीं है लेकिन इसकी आधी शूटिंग हो चुकी है। फिल्म में सचिन की क्रिकेट लाइफ से साथ साथ निजी जिंदगी की झलकियां भी देखने को मिलेगी।
इस फिल्म में सचिन ने खुद ऐक्टिंग भी की है। इस फिल्म में दुनिया के अन्य जाने माने चेहरे भी दिखाई देंगे। उन्हें फिल्म में देखना दिलचस्प होगा। इस फिल्म का निर्माण मुंबई की ही एक प्रॉडक्शन कंपनी '200 नॉट आउट' कर रही है।
मशहूर फिल्म निर्देशक कर रहे फिल्म का निर्देशन
सचिन पर बनने वाली फिल्म को मशहूर लेखक-निर्देशक जेम्स एर्स्किन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को बनाने वाली कंपनी ने 150 से अधिक ऐडवर्टाइजमेंट और शॉर्ट फिल्म बना चुकी है।
कंपनी ने अपने पुराने काम के आधार पर वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप से सचिन पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीदे हैं। जबकि फिल्म के निर्देशन का जिम्मा लंदन के मशहूर लेखक-निर्देशक जेम्स एर्स्किन को सौंपा गया है। यह पहला मौका होगा जब एर्स्किन भारत में काम करेंगे। निश्चित ही यह फिल्म सचिक के फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा।