फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Sachin: A Billion Dreams' Made Tax Free In Kerala, 'Hindi Medium' In Maharashtra & Gujarat

टैक्स फ्री हुई सचिन की फिल्म, 'हिंदी मीडियम' को भी यहां मिली छूट

Fri, 19 May 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 19 May 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
'Sachin: A Billion Dreams' Made Tax Free In Kerala, 'Hindi Medium' In Maharashtra & Gujarat
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' दो राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है। केरल और छत्तीसगढ़ में फिल्म बिना किसी टैक्स के साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म के प्रोड्यूसर रवि भगचंदका ने कहा, 'हमें खुशी है कि फिल्म केरल और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। ये फिल्म सचिन की मेहनत को ट्रिब्यूट होने के साथ-साथ आजकल के युवाओं के लिए प्रेरणादायक सबक भी है। टैक्स फ्री होने के बाद अब ज्यादा से ज्यादा लोग सचिन की कहानी देख पाएंगे और उनसे सीख पाएंगे।' 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं, बल्कि आज रिलीज हो रही इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं 'हिंदी मीडियम' को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को शुक्रिया कहना चाहूंगा फिल्म को गुजरात में पहले ही टैक्स फ्री किया जा चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान खान ने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करना एक अच्छा कदम है। 'इससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देख पाएंगे। फिल्म एक सामाजिक मुद्दे को उठाती है। इसलिए इसका ज्यादा लोगों तक पहुंचना जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म बाकी प्रदेशों में भी टैक्स फ्री की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed