फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Russia Ukraine War angelina jolie meets children visits cafe in ukraines

Angelina Jolie: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एंजेलिना जोली ने किया हैरान, कैफे में बच्चों से मिलती आईं नजर

Sun, 01 May 2022 02:44 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 01 May 2022 02:44 AM IST
सार

यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्ध की वजह से हालात बदतर बने हुए हैं। यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। अब इसी बीच हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने सबको हैरान कर दिया है। उनको यूक्रेन के लवीव में एक कैफे में देखा गया।

विज्ञापन
Russia Ukraine War angelina jolie meets children visits cafe in ukraines
एंजेलिना जोली - फोटो : ANT digital

विस्तार

यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्ध की वजह से हालात बदतर बने हुए हैं। यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। अब इसी बीच हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने सबको हैरान कर दिया है। उनको यूक्रेन के लवीव में एक कैफे में देखा गया। इसके अलावा वह वहां पर बच्चों से भी मिलती नजर आईं। दरअसल वह यहां पर संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के विशेष दूत के रूप में आई हुई हैं। उन्होंने इस दौरान यूक्रेन के मेडिकल वॉलिंटियर्स से भी मुलाकात की जो यूक्रेन के लोगों को चिकित्सकीय और मानसिक रुप से सहायता पहुंचाते हैं। इस दौरान एंजेलिना डोनेटस्क क्षेत्र से निकाले गए अनाथों और घायल बच्चों से भी मिलीं।

विज्ञापन


किया संघर्ष क्षेत्र का दौरा
बता दें कि हाल ही में एंजेलिना जोली ने रोम के एक अस्पताल का दौरा भी किया था, जिसमें दर्जनों शरणार्थी बच्चे हैं। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को लेकर चिंता और समर्थन जाहिर किया था। हॉलीवुड स्टार ने यूएनएचसीआर के अपने काम के हिस्से के रूप में  सहायता प्रदान करने में मदद करने के लिए कई संघर्ष क्षेत्रों का दौरा भी किया है। एंजेलिना ने लविव सिटी सेंटर का दौरा किया जहां वह बच्चों और उनके माता-पिता से मिलीं। उन्होंने वहां बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक कीं और एक वीडियो में उन्हें एक बच्चे के साथ खेलते हुए भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त से जुड़ी हैं एंजेलिना जॉली
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली तकरीबन दो दशक से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त से जुड़ी हुई हैं और लोगों की भलाई के लिए काम करती हैं। इससे पहले मार्च में यमन गृहयुद्ध के दौरान भी जॉली ने शरणार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए देश का दौरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रोनित रॉय ने की तारीफ
दुनिया भर में एंजेलिना के प्रशंसक उनकी बहादुरी और दयालुता से को देखकर काफी प्रभावित हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच कॉफी शॉट से एंजेलिना के एक वीडियो को री-पोस्ट करते हुए, रोनित रॉय ने भी उनकी तारीफ की है। अभिनेता ने  लिखा, “यह एक चिल्ड आउट स्टार है! इसे खोजना बहुत कठिन है, इसलिए इसे देखना हमेशा अच्छा लगता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed