फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rukhsar Rehman and director producer Faruk Kabir to head for seperation after 13 years of marriage

Rukhsar Rehman: फारुक कबीर से तलाक ले रहीं रुखसार रहमान? एक्ट्रेस बोलीं- 'यह बिल्कुल आसान फैसला नहीं था'

Thu, 29 Jun 2023 06:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 29 Jun 2023 06:44 PM IST
सार

रुखसार रहमान के पति फारुक कबीर से तलाक लेने की खबर है। वहीं, इस पर एक्ट्रेस चुप्पी तोड़ती हुई अपना दर्द साझा करती नजर आई हैं।
 

विज्ञापन
Rukhsar Rehman and director producer Faruk Kabir to head for seperation after 13 years of marriage
रुखसार रहमान-फारुक कबीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार, पीके और उरी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रुखसार रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, रुखसार और निर्देशक-निर्माता फारुक कबीर की शादी में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। वहीं, इस कपल को लेकर जानकारी है कि दोनों अपने 13 वर्ष की लंबी शादी को खत्म करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पिछले कुछ महीनों से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, और वे आपसी मतभेदों का हल ढूंढने में असमर्थ हैं। 

विज्ञापन

रुखसार-फारुक ले रहे तलाक?

रुखसार रहमान और फारुक कबीर वर्ष 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, इनके फरवरी 2023 से अलग रहने की जानकारी है। हालांकि, रुखसार और फारुक तलाक क्यों ले रहे हैं, इस पर दोनों की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही तलाक लेने की खबरों पर पक्की मुहर लगी है। 

विज्ञापन


BB OTT 2: आलिया सिद्दीकी का पूजा भट्ट पर बड़ा वार, बोलीं- 'जो महिला खुद मां नहीं बन पाई वह...

विज्ञापन
विज्ञापन

रुखसार रहमान का बयान

हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रुखसार रहमान ने उनसे बातचीत में फारुक कबीर से तलाक लेने की पुष्टि की। रुखसार ने कहा, 'हां, हम अलग हो गए हैं। हम फरवरी से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं। अभी तलाक की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए मैं डिटेल में नहीं बता सकती। यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था। तलाक क्यों हो रहा है, और इसकी क्या वजह है, मैं इसकी डिटेल में नहीं फंसना चाहती, और न ही इसे गंदा बनाना चाहती हूं।'


72 Hoorain : '72 हूरें' को प्रमाणन देने से सीबीएफसी का इनकार? जानें वायरल खबर के पीछे का सच

छह वर्ष तक डेटिंग के बाद की थी शादी 

तलाक पर फारुक कबीर ने कहा है, 'मैं बहुत ही निजी आदमी हूं और यह निजी मामला है। मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता।' रुखसार रहमान और फारुक कबीर की बात करें तो दोनों ने एक-दूजे को छह वर्ष तक डेट करने के बाद वर्ष 2010 में शादी कर ली। रुखसार रहमान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह असद अहमद संग शादी के बंधन में बंधी थीं, उनसे एक्ट्रेस की एक बेटी आयशा अहमद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed