{"_id":"5f2d8ab88ebc3e3cfc6c3e54","slug":"rrr-film-producer-dvv-danayya-tested-corona-positive-after-director-ss-rajamouli","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस एस राजामौली के बाद RRR के प्रोड्यूसर निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया घर में ही आइसोलेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एस एस राजामौली के बाद RRR के प्रोड्यूसर निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया घर में ही आइसोलेट
Fri, 07 Aug 2020 10:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:45 PM IST
सार
- RRR फिल्म के प्रोड्यूसर हुए कोरोना पॉजिटिव।
- हैदराबाद में घर पर ही हैं आइसोलेटेड।
विज्ञापन
डीवीवी दनय्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना वायरस का कहर अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से अब तो कोई बी अछूता नहीं रहा है। इस वायरस ने बॉलीवुड के महानायक और उनके परिवरा को भी अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि अभिषेक बच्चन अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। अब हाल ही में खबर है कि RRR फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
बीते दिन खबर आई थी कि RRR फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली परिवार सहित कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तो वहीं अब इसी फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या भी इस घातक वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात का पता चलते ही डीवीवी अपने हैदराबाद स्थित घर में आइसोलेट हो गए हैं। हैदराबाद से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दनय्या को बीते एक हफ्ते से हल्का बुखार था। जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। दनय्या फिलहार स्वस्थ हैं और अपने घर में ही होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
इससे पहले RRR फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली और उनके परिवार को भी हल्के बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया। जिसके बाद राजामौली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि वो और उनका परिवार कोविड 19 से ग्रसित है। फिलहाल निर्देशक और उनका परिवार होम क्वारंटीन में है।होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
My family members and I developed a slight fever few days ago. It subsided by itself but we got tested nevertheless. The result has shown a mild COVID positive today. We have home quarantined as prescribed by the doctors.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) July 29, 2020
पढ़ें: 'इंडियन 2' के सेट पर हुआ था हादसा, कमल हासन और शंकर ने मृतकों के परिवारों को बांटे एक करोड़ रुपये के चेक