फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Roja Star Madhoo Says 90s Actresses Had Longer Careers More Room To Grow

अभिनेत्री मधु ने बताया किस्सा, कैसा होता था 90 के दशक की अभिनेत्रियों का करियर; बोलीं- 'मैंने 9 साल में...'

Sun, 05 Jul 2026 01:26 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 05 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

Actress Madhoo: बॉलीवुड अभिनेत्री मधु ने हाल ही में बताया कि आखिरकार 90 के दशक की अभिनेत्रियों का करियर आज की अभिनेत्रियों की तुलना में लंबा क्यों होता था। जानिए क्या बताई इसके पीछे की वजह? 
 

विज्ञापन
Roja Star Madhoo Says 90s Actresses Had Longer Careers More Room To Grow
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'रोजा' और 'फूल और कांटे' से प्रसिद्ध हईं दिग्गज अभिनेत्री मधु ने हाल ही में बताया कि 90 के दशक की अभिनेत्रियों का करियर आज की अभिनेत्रियों की तुलना में कैसा होता था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे 9 साल के करियर में उन्होंने क्या-क्या सीखा। 

विज्ञापन

सुधार करने का मौका
आईएएनएस से बीतचीत के दौरान, मधु ने बताया कि पहले की अभिनेत्रियों को खुद में सुधार करने का समय मिलता था। अगर दर्शकों को वे शुरुआत में पसंद नहीं भी आती थीं, तो उन्हें दूसरा या तीसरा मौका मिल जाता था।

आज के समय में हर नई अभिनेत्री को शुरुआत से ही पूरी तरह से परफेक्ट होना पड़ता है। उनके पास सीखने या गलती करने का समय नहीं होता। या तो वे पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लें, या फिर वे इंडस्ट्री से बाहर हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 साल के करियर में हमेशा सीखा
मधु ने कहा, 'जब मैंने फिल्म 'फूल और कांटे' से शुरुआत की थी, तब मैं सर्वश्रेष्ठ नहीं थी। लेकिन दर्शकों ने मुझसे जुड़ाव महसूस किया। मेरे 9 साल के करियर में हर फिल्म मेरे लिए सीखने का जरिया बनी। मुझे अपने लुक, बालों और मेकअप को सुधारने का मौका मिला। मैंने 9 साल काम करने के बाद खुद अपनी मर्जी से एक्टिंग छोड़ी थी।'

मधु ने आगे कहा कि आज की अभिनेत्रियां अपनी पहली ही फिल्म में बेहद खूबसूरत और परफेक्ट दिखती हैं, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद जल्द ही उनकी जगह कोई नया चेहरा आ जाता है। पहले परफेक्ट न होने का फायदा यह था कि अभिनेत्रियां धीरे-धीरे खुद को बदलकर लंबे समय तक टिकी रहती थीं।

विज्ञापन

मधु का सफर
मधु ने 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'रोजा', 'योद्धा' और 'जेंटलमैन' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मधु की आखिरी साउथ फिल्म 'कन्नप्पा' में देखा गया था, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने 'पन्नागा' की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: 500 बच्चों की हई मुफ्त हार्ट सर्जरी, विजय देवरकोंडा ने अस्पताल पहुंचकर बढ़ाया मरीजों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed