फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit shetty show khatron ke khiladi 13 ticket to finale got by aishwarya sharma not shiv thakare

KKK13: शिव ठाकरे नहीं बल्कि टीवी जगत कि इस हसीना ने जीता 'टिकट टू फिनाले', नाम जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 29 Jun 2023 11:32 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 29 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में टिकट टू फिनाले टास्क हो चुका है। जहां अब तक रियलिटी शो से कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं तो फिनाले में भी एक हसीना पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
Rohit shetty show khatron ke khiladi 13 ticket to finale got by aishwarya sharma not shiv thakare
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इस समय साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट हो रहा है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे के खतरों के खिलाड़ी के चल रहे 13वें सीजन में टिकट टू फिनाले हासिल करने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट शिव नहीं हैं बल्कि एक हसीना ने ये बाजी मार ली है इस सीजन के फिनाले में पहुंचने वाली वह पहली कंटेस्टेंट हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 'टिकट टू फिनाले' के लिए डिजाइन किए गए टास्क के लिए ऐश्वर्या को अर्चना गौतम और अर्जित तनेजा के खिलाफ खड़ा किया गया था। इस मुकाबले में ऐश्वर्या ने टिकट टू फिनाले हासिल कर लिया है और फिनाले से पहले ही टास्क में एलिमिनेट होने से खुद को सुरक्षित भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit shetty show khatron ke khiladi 13 ticket to finale got by aishwarya sharma not shiv thakare
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : social media

ऐश्वर्या शर्मा के अलावा, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, रश्मीत कौर, डिनो जेम्स और न्यारा बनर्जी अभी भी फिनाले की दौड़ में शामिल हैं, तो शीजान खान और साउंडस मौफाकिर बाहर होने वाले आखिरी दो कंटेस्टेंट्स हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी के किरदार से घर-घर पॉपुलर होने वाली ऐश्वर्या शर्मा पिछले महीने की शुरुआत में डेली सोप से बाहर हो गईं थी। ढाई साल तक पारिवारिक ड्रामा का हिस्सा रहने के बाद इसे छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या ने एक विशेष बातचीत में बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि,सभी अच्छी चीजों की तरह, शो के साथ मेरा सफर भी खत्म हो गया है'।

यह भी पढ़ें: Steven Spielberg: स्टीवन स्पीलबर्ग ने बेच दी इस कंपनी की आधी हिस्सेदारी, जानिए किसे मिला म्यूजिक कैटलॉग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed