फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty in a controversy over bribing Censors for Singham Returns

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी पर लगे गंभीर आरोप

Fri, 14 Aug 2015 08:57 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty in a controversy over bribing Censors for Singham Returns

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ सीबीआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अंग्रेजी पोर्टल बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम के मुताबिक 'सिंघम रिटर्न्स' को सेंसर बोर्ड में पास कराने के लिए रोहिट शेट्टी पर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार को रिश्वत देने का आरोप है।

विज्ञापन


यही नहीं आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार ने फिल्म को गैरकानूनी ढंग से पास कराने के लिए दो अन्य सदस्यों पर दबाव बनाया और उनसे खाली फॉर्म पर दस्तखत करा लिए
विज्ञापन


मामले में सीबीआई की मुंबई ईकाई ने रोहित शेट्टी और राकेश कुमार दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की याचिका सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय भेज दी है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही सीबीआई मामले में जांच शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां इन दिनों रोहित, क्या है राकेश का कनेक्‍शन

Rohit Shetty in a controversy over bribing Censors for Singham Returns

रोहित इन दिनों अपनी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो हाल ही में बुल्गारिया से लौटे हैं। मामले में रोहित की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई सिंघम रिटर्न्स ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा व्यवसाय किया था। फिल्म के कई दृश्य थे, जिन पर पहले सेंसर बोर्ड की आपत्ति थी, लेकिन बाद में अनुमति ‌मिल गई थी।

अब इसी मुद्दे पर मामला तूल पकड़ रहा है। सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पर पहले भी रिश्वत लेने के आरोप लगते रहे हैं। एक मामले में उन्हें दो अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन बाद में जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed