फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty action packed web series Indian Police Force Shilpa Shetty role initially played by a male actor

Indian Police Force: शिल्पा शेट्टी नहीं थीं 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' के लिए पहली पसंद, रोहित शेट्टी का खुलासा

Mon, 08 Jan 2024 04:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 08 Jan 2024 04:49 PM IST
सार

पहले शिल्पा का रोल एक अभिनेता को दिमाग में रखकर लिखा गया था, लेकिन शूटिंग शुरू होने के एक महीना पहले मैंने सोचा कि क्यों न यह रोल कोई अभिनेत्री निभाए।

विज्ञापन
Rohit Shetty action packed web series Indian Police Force Shilpa Shetty role initially played by a male actor
इंडियन पुलिस फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'इंडियन पुलिस फोर्स' से रोहित शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने इस सीरीज से जुड़े कई खुलासे किए। 
विज्ञापन


पहले अभिनेता करने वाले थे शिल्पा का रोल 
'इंडियन पुलिस फोर्स' दिल्ली के तीन पुलिसकर्मियों की कहानी है, जो निडर हैं और अपनी जान की बाजी लगा शक्तिशाली आपराधिक ताकतों सामना करते हैं। शिल्पा शेट्टी इनमें से एक कॉप की भूमिका में दिखाई देंगी। रोहित शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी के किरदार के बारे में बाते करते हुए कहा, 'पहले शिल्पा का रोल एक अभिनेता को दिमाग में रखकर लिखा गया था, लेकिन शूटिंग शुरू होने के एक महीना पहले मैंने सोचा कि क्यों न यह रोल कोई अभिनेत्री निभाए। उन दिनों शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म और एक टीवी रियलिटी शो करने में व्यस्त थीं, फिर भी उन्होंने इस रोल के लिए हां कहा।'
विज्ञापन

अभिनय से पहले नौकरी करते थे ये सितारे!

विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ दो अभिनेत्रियां ही निभा सकती हैं कॉप्स का किरदार  
शिल्पा शेट्टी को अपनी सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में साइन करने के फैसले पर रोहित ने कहा, 'बॉलीवुड की सिर्फ दो अभिनेत्रियां ही कॉप्स का किरदार निभा सकती हैं और शिल्पा शेट्टी उनमें से एक हैं। शायद आपको पता न हो, लेकिन इस सीरीज को शूट करते हुए शिल्पा के पैरों में काफी चोट भी आ गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने बिना किसी बॉडी डबल के अपने सभी दृश्य खुद शूट किए।'
 

Koffee With Karan 8: करण के शो की मेहमान बनेंगी नीतू सिंह-जीनत अमान, जिंदगी को लेकर करेंगी कई दिलचस्प खुलासे



'इंडियन पुलिस फोर्स' की कास्ट 
'इंडियन पुलिस फोर्स' का प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को होने वाला है। भारत के अलावा दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा। अपने ट्रेलर के लॉन्च के बाद से ही दर्शकों में इस सीरीज को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसमें अपने एक्शन का जलवा दिखाते नजर आएंगे। आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा को दर्शकों ने रश्मिका मंदाना के साथ जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' में देखा था। अब सिद्धार्थ के चाहने वाले 19 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed