फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Robo Shankar makes controversial remarks about touching hansika motwani during the trailer launch event

Hansika Motwani: 'मुझे उन्हें छूने का एक मौका चाहिए था', रोबो शंकर ने हंसिका मोटवानी पर की विवादित टिप्पणी

Tue, 04 Jul 2023 04:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 04 Jul 2023 04:44 PM IST
सार

हंसिका मोटवानी भारतीय सिनेमा का जाना माना नाम हैं। अभिनेत्री ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। एक्ट्रेस आज साउथ सिनेमा का जाना माना नाम बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Robo Shankar makes controversial remarks about touching hansika motwani during the trailer launch event
रोबो शंकर और हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंसिका मोटवानी भारतीय सिनेमा का जाना माना नाम हैं। अभिनेत्री ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। एक्ट्रेस आज साउथ सिनेमा का जाना माना नाम बन चुकी हैं। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म पार्टनर की प्रेम कॉन्फ्रेंस में पहुंची जहां उनके को स्टार ने उन्हें लेकर एक ऐसी बात कही जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर तमिल एक्टर रोबो शंकर ने ऐसा स्टेटमेंट दिया,जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

विज्ञापन

हंसिका को लेकर रोबो शंकर ने दिया विवादित बयान 
रोबो शंकर ने कहा कि एक सीन के दौरान उन्हें हंसिका के पैर छूने थे। लेकिन हंसिका ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। यहां कर कि अपने पैर का अंगूठा तक नहीं छूने दिया। लेकिन जब फिल्म के हीरो आधी के ऐसा करने की बारी आई, तो उन्होंने कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया। उन्होंने कहा कि हीरो होने का फायदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोबो शंकर ने हंसिका से मांगी माफी 
रोबो शंकर का यह विवादित बयान हंसिका मोटवानी को पसंद नहीं आया, जो कि उस वक्त स्टेज पर मौजूद थीं। हालांकि, रोबो ने बाद में यह क्लियर किया कि उन्होंने सिर्फ मजाक किया है, और इस स्टेटमेंट को मजाक में लिया जाना चाहिए। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में टीम ने बाद में रोबो शंकर की ओर से हंसिका मोटवानी से माफी मांगी।

विज्ञापन

बता दें कि, बीते दिनों हंसिका मोटवानी बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया संग शादी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने सोहेल से 4 दिसंबर, 2022 को शादी की। सोहेल, हंसिका के बिजनेस पार्टनर हैं। एक्ट्रेस ने सभी परंपराओं को निभाते हुए सोहेल से ग्रैंड वेडिंग की थी।

यह भी पढ़ें: एक्टर विजय वर्मा ने की पैपराजी संग ऐसी हरकत, वीडियो देख आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed